“SP वैशाली ने किया वैशाली थाना का औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश”
वैशाली।पुलिस अधीक्षक महोदय, वैशाली द्वारा आज वैशाली थाना का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों एवं विभिन्न पंजियों का गहन अवलोकन किया। इसके साथ ही लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए उन्हें त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के दौरान दिए गए अहम निर्देश:
1. विधि-व्यवस्था संधारण को मौजूदा स्थिति के अनुसार त्वरित और सख्त रखना
2. अपराध नियंत्रण और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर विशेष फोकस
3. वारंट एवं कुर्की का समय पर निष्पादन
4. नियमित वाहन जांच और रात्रि गश्ती बढ़ाना
5. संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी रखना
एसपी महोदय ने थाना में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को जनता से शालीन व्यवहार करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि प्राप्त शिकायतों पर त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और थाना आने वाले फरियादियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।
एसपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई और रिकॉर्ड के रख-रखाव पर भी संतुष्टि जताते हुए इसे लगातार बनाए रखने को कहा।
