Uncategorized

“महुआ में समाजसेवी स्वर्गीय विवेकानंद राय की प्रथम पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, पूर्व विधायक भी हुए शामिल”

शेयर करें:

“महुआ में समाजसेवी स्वर्गीय विवेकानंद राय की प्रथम पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, पूर्व विधायक भी हुए शामिल”

महुआ, वैशाली। महुआ में समाजसेवी स्वर्गीय विवेकानंद राय की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

स्व. विवेकानंद राय, पूर्व पैक्स अध्यक्ष अशोक राय और राजद के महुआ युवा प्रखंड अध्यक्ष रणविजय यादव के पिता थे।

कार्यक्रम में आस-पास गांवों से लोगों का भारी जनसमूह उमड़ा। साथ ही राजद कार्यकर्ताओं की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

इस मौके पर पूर्व महुआ विधायक डॉ. मुकेश रौशन अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने घंटों तक कार्यक्रम में रुककर श्रद्धांजलि दी और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व पैक्स अध्यक्ष अशोक राय और राजद युवा प्रखंड अध्यक्ष रणविजय यादव ने आए हुए मेहमानों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

जिन लोगों को सम्मानित किया गया उनमें पूर्व विधायक डॉ. मुकेश रौशन, राजद के वरिष्ठ नेता रामाशंकर यादव, श्रीकांत यादव, मोहम्मद सद्दाम, संतोष राय और नीरज यादव शामिल रहे।

पूरे कार्यक्रम का माहौल भावुक और श्रद्धापूर्ण रहा। लोगों ने स्व. विवेकानंद राय के समाजसेवा के कार्यों को याद किया।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें