Uncategorized

महुआ अनुमंडल अस्पताल में शुरू हुआ डायलिस केंद्र, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत”

शेयर करें:

“महुआ अनुमंडल अस्पताल में शुरू हुआ डायलिस केंद्र, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

महुआ, वैशाली। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिस कार्यक्रम के अंतर्गत महुआ अनुमंडल अस्पताल में आज डायलिस केंद्र का उद्घाटन किया गया।

अब महुआ और आसपास के क्षेत्र के किडनी मरीजों को इलाज के लिए पटना या हाजीपुर नहीं जाना पड़ेगा। इसी अस्पताल में आधुनिक मशीनों के साथ डायलिस की सुविधा उपलब्ध होगी।

इस केंद्र के शुरू होने से गरीब और जरूरतमंद मरीजों को बिल्कुल मुफ्त या बेहद कम खर्च पर डायलिस की सुविधा मिल सकेगी।

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इस डायलिस केंद्र से हजारों मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा और किडनी की बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए ये एक बड़ी राहत है।

स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत किया है और इसे महुआ के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए मील का पत्थर बताया हैm

इसी तरह की जमीनी खबरों के लिए NR इंडिया NEWS को देखते और पढ़ते रहे । धन्यवाद।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें