Uncategorized

एनएन कॉलेज सिंघाड़ा में नए नामांकित विद्यार्थियों का हुआ अभिनंदन

शेयर करें:

एनएन कॉलेज सिंघाड़ा में नए नामांकित विद्यार्थियों का हुआ अभिनंदन

स्नातक प्रथम सेमेस्टर के नव नामांकित छात्र-छात्राओं का अभिनंदन और मार्गदर्शन कार्यक्रम सोमवार को यहां निरसू नारायण कॉलेज सिंघाड़ा में आयोजित किया गया। जिसमें कॉलेज के प्राध्यापको ने विधि व्यवस्था के साथ अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए उनका अभिनंदन किया।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रो धर्मेंद्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता और अनुज कुमार सिंह के संचालन में अभिनंदन सह मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रो शिवशरण सिंह, प्रो संजय कुमार सिंह, प्रो. अरविन्द कुमार झा आदि ने बीए प्रथम सेमेस्टर में ने नामांकित विद्यार्थियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। इसके साथ ही उन्होंने कॉलेज की विधान का भी दिशा निर्देश दिया। कॉलेज में शैक्षणिक वातावरण के साथ पुस्तकालय, प्रयोगशाला, स्मार्ट कक्षाओं व अन्य सुविधाओं की जानकारी दी। विद्यार्थियों के ज्ञान, कौशल, व्यक्तित्व, नियमित अध्ययन, जिज्ञासु प्रवृत्ति, नवाचार की भावना विकसित करने का आह्वान किया। डॉ. गीता कुमारी, प्रो. तौकीर सैफी, अमित कुमार सिंह, अमरेंद्र कुमार ने भी अपने विचार रखें।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें