स्कूली बच्चों ने एक पेड़ मां के नाम पर किया पौधरोपण

एक पेड़ मां के नाम पर पौधारोपण किया गया। यहां उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुर चकूमर में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के दर्जनों पेड़ लगाए और उसे मां के नाम पर कर हिफाजत करने का संकल्प लिया। प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में शिक्षक शिक्षिकाओं और इको क्लब की छात्राओं ने इस पौधारोपण में सहभागिता निभाई। बताया गया कि पर्यावरण जब तक सुरक्षित है तब तक जीवन है इसलिए हर व्यक्ति को मां के नाम पर एक पर अवश्य लगाना चाहिए।उधर उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिंहराय पश्चिम में भी विपिन कुमार, विजय कुमार, रीना कुमारी, सुमित्रा कुमारी व आरती कुमारी के नेतृत्व में युथ और इको क्लब के द्वारा एक पेड़ मां के नाम पर पौधारोपण किया गया।
सिंहराय पूर्वी, फुलवरिया पश्चिम सहित विभिन्न मिडिल स्कूलों में एक पेड़ मां के नाम पर पौधारोपण किया गया। संत कबीर उत्तर विद्यालय नीलकंठपुर में प्रभारी अजीत कुमार पप्पू और नोडल शिक्षक मुकीम अख्तर के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने एक पर मां के नाम पर लगाया।
