महुआ अनुमंडल अस्पताल में गरीब मरीजों को मिल रही डायलिसिस सुविधा

स्थानीय अनुमंडल अस्पताल में गरीब मरीजों को डायलिसिस सुविधा जीवनदान के रूप में साबित हो रहा है। यहां प्रतिदिन 09 रोगियों का डायलिसिस होता है। अनुमंडल अस्पताल में डायलिसिस सुविधा हो जाने से सबसे ज्यादा क्षेत्रीय गरीब मरीजों को जीवनदान मिल रहा है। 
मंगलवार को भी यहां 09 इमरजेंसी रोगियों का डायलिसिस किया गया। बताया गया कि यहां डायलिसिस सुविधा खुल जाने से क्षेत्रीय गरीब रोगियों को ना तो बाहर जाने पड़ रहे हैं और न हीं उन्हें इसके लिए महाजन से कर्ज लेना पड़ रहा है। यह डायलिसिस सेंटर उनके लिए जीवनदाता बनी है। यह डायलिसिस सेंटर राज्य स्वास्थ्य समिति नेफ्रो प्लस की ओर से 2 महीने पूर्व चालू किया गया है। बताया गया कि अभी तक 300 रोगियों का डायलिसिस यहां किया जा चुका है। डॉ धीरज बताते हैं कि यहां डायलिसिस के लिए आने वाले रोगियों को चार घंटे रहने पड़ते हैं। उनके लिए डायलिसिस सेंटर में 09 बेड लगाए गए हैं।
