रेल पटरी का गाटर लेकर जा रहे ट्रक पलट जाने से दबकर गैरेज मिस्त्री की मौत


रेल पटरी का गाटर लेकर जा रहे 10 चक्का वाला अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे पलट गया। जिसमें दबकर एक गैरेज के डेटिंग मिस्त्री की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना शनिवार की रात करीब 10:30 बजे महुआ हाजीपुर सड़क पर महुआ के महुआ चौक स्थित बाइक एजेंसी के पास घटी।
हाजीपुर की ओर से महुआ होकर समस्तीपुर रेलवे पटरी का गाटर लेकर जा रहे दस चक्का वाला ट्रक के चालक ने मंगरु चौक पेट्रोल पंप के पास गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। इस बीच ट्रक अनियंत्रित होकर बाईं ओर सड़क किनारे उतर गया। जहां पर चालक द्वारा उसे पुनः सड़क पर चढ़ाने की कोशिश की गई। इस बीच वह सड़क पर ही किनारे में पलट गया। ट्रक पलटने से उक्त जगह बिछावन लेकर सोने जा रहे हैं एक गैरेज के डेटिंग मिस्त्री नथुनी सहनी की मौत उसमें दबकर हो गई।
साढ़े तीन दशक से डेटिंग का काम करता था नथुनी सहनी:
मृतक चेहराकला के सुमेरगंज निवासी करीब 55 वर्षीय नथुनी सहनी महुआ मंगरू चौक के पास करीब 35 वर्ष से भी अधिक से रहकर गाड़ी की डेटिंग के काम करते थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि नथुनी सहनी काम करके रोज घर चेहरा कला के सलेमपुर डुमरिया (सुमेरगंज) चले जाते थे। जबकि शनिवार को गाड़ी की काम अधिक होने के कारण वह दुकान पर ही रुक गए। इस बीच वह बिछावन लेकर सोने के लिए जा रहे थे। जहां ट्रक पलट जाने से उसे पर लगे रेलवे पटरी का गाटर में वे दब गए। स्थानीय लोग दौड़े और उन्हें काफी मशक्कत के बीच दबे गाटर से निकला और इलाज के लिए अस्पताल भेजा। हालांकि उनकी कुछ ही देर में मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया।
बिजली रहने के कारण बच्ची कई लोगों की जान:
लोगों ने बताया कि बिजली थी जिस कारण उक्त जगह बड़ी हादसा टल गई। बिजली नहीं रहने के कारण रात को स्थानीय लोग उक्त जगह पर बच्चे, महिलाएं समेत सोए जाते हैं। लोगों ने बताया कि बिजली रहने के कारण वे सब घर में सोए थे। अगर बिजली कटी हुई रहती तो कई लोगों की जान चली जाती।
