Uncategorized

बीए फर्स्ट सेमेस्टर का अंतिम नामांकन आज तक

शेयर करें:

बीए फर्स्ट सेमेस्टर का अंतिम नामांकन आज तक

बीए फर्स्ट सेमेस्टर और प्रथम सूची का अंतिम नामांकन शनिवार तक होगा। समय से नामांकन नहीं कराने वाले विद्यार्थी पिछड़ जाएंगे। इसके लिए शुक्रवार को यहां कॉलेज प्रशासन ने सूचना जारी कर सूची में शामिल विद्यार्थियों को समय के अनुसार नामांकन कर लेने की अपील की है।
यहां निरसू नारायण कालेज सिंघाड़ा के प्रभारी प्रो शिव शरण सिंह ने बताया कि स्नातक प्रथम सूची सत्र 2026/30 में नामांकन के लिए अंतिम तिथि 20 जून शनिवार तक है। उन्होंने बताया कि डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर द्वारा जारी सूची के अनुसार विद्यार्थियों का नामांकन बीए फर्स्ट सेमेस्टर में हो रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि इस नामांकन के लिए शनिवार तक ही तिथि निर्धारित है। इसके बाद नामांकन नहीं हो सकेगा। उन्होंने सूची में शामिल विद्यार्थियों से समय पर अपना नामांकन कर लेने के लिए आग्रह किया है। प्रो सिंह ने बताया कि यहां विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर द्वारा जारी प्रथम सूची के अनुसार विद्यार्थियों का नामांकन बीए फर्स्ट सेमेस्टर में लिया जा रहा है। इसके लिए विशेष काउंटर बनाए गए हैं। जहां पर विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए पूछताछ केंद्र और उनकी सहायता के लिए भी कॉलेज कर्मी को लगाया गया है। यहां कॉलेज में विद्यार्थियों की सुविधा का हर ख्याल रखा जा रहा है। बताया गया कि नामांकन समापन के साथ ही सत्र की पढ़ाई भी शुरू कर दी जाएगी।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें