Uncategorized

अपने पार्टी के हनुमान कहे जाने बीमार कार्यकर्ता से मिलने पहुंचे मंत्री चिराग और संजय

शेयर करें:

अपने पार्टी के हनुमान कहे जाने बीमार कार्यकर्ता से मिलने पहुंचे मंत्री चिराग और संजय

लोजपा रा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री संजय कुमार सिंह मंगलवार के अपराह्न महुआ के हसनपुर ओस्ती भूतनाथ चौक पहुंचे। यहां पर अपने पार्टी के हनुमान कहे जाने वाले बीमार कार्यकर्ता श्रीकांत पासवान से मिलकर उनके कुशल क्षेम पूछा और स्वास्थ्य संबंधित विभिन्न जानकारी ली बाद में वे महुआ के गोविंदपुर पहुंचे। जहां पर अग्नि पीड़ितों से मिलकर घटना की जानकारी ली।
दोनों मंत्रियों के आने से यहां पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ जुट गई। उनके आते ही लोगों ने जिंदाबाद के नारे लगाना शुरू कर दिया। इस बीच में अपने हनुमान कार्यकर्ता श्रीकांत पासवान से मिलकर उनके स्वास्थ्य से संबंधित हर एक-एक बिंदुओं पर जानकारी ली और उन्हें स्वास्थ लाभ के लिए कामना की। यहां पर दोनों मंत्रियों को देखने के लिए महिलाओं और युवाओं की भारी भीड़ हुई। उधर गोविंदपुर में बीते रविवार को आग से तबाह हुए आधा दर्जन परिवारों से मिलकर उन्हें इस दुख की घड़ी में धैर्य और साहस रखने के लिए सांत्वना दिया। उन्होंने आधा दर्जन पीड़ितों को पार्टी की ओर से राशन और खाद्य सामग्री भी उपलब्ध कराई। मौके पर सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता राशि मैं प्रति पीड़ित 12 हजार का चेक भी दी गई। उनके आने पर पार्टी के अरशद अली उर्फ लाडले, कृष्णा पासवान, प्रकाश कुमार चंदन, मनोज सिंह, बिरजू पासवान,राजकुमार पासवान, विद्या प्रकाश, प्रमोद पासवान, सनोज पासवान, मुन्ना, रंजन, धर्मवीर, सरोज, महेंद्र, शंभू, राजदेव, राकेश आदि उपस्थित थे।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें