डायट हाजीपुर में “हरित संकल्प” – जन्मदिन पर पौधा लगाने का लिया प्रण

हाजीपुर, वैशाली:जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, दिग्घी हाजीपुर और NeTT+ कार्यक्रम ने मिलकर विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का अलख जगाया। कार्यक्रम का मकसद सिर्फ भाषण नहीं, बल्कि हर प्रशिक्षु से धरती के लिए ठोस कदम कराना था।
डायट प्राचार्य *श्रुति* ने साफ कहा – “पर्यावरण बचाना अब विकल्प नहीं, जरूरत है। हर किसी को वृक्षारोपण के साथ लोगों को जागरूक भी करना होगा।” उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं से अपील की कि अपने जन्मदिन पर कम से कम एक पौधा लगाएं और उसे बड़ा करें।
सेवापूर्व प्रशिक्षण प्रभारी *डॉ. कंचन कुमार* ने ग्लोबल वार्मिंग को सबसे बड़ी चुनौती बताते हुए कहा कि अब हमें पेड़ लगाने के साथ समाज को भी इस मुहिम से जोड़ना होगा।

कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं ने पर्यावरण पर रंगीन पोस्टर बनाए और ग्रुप में दमदार प्रस्तुति दी। अंत में सभी ने हरित भविष्य बनाने और पर्यावरण बचाने की सामूहिक शपथ ली।
मौके पर डॉ. शशिकला निषाद, डॉ. शैलजा गुप्ता, डॉ. बबली राय, डॉ. संजय कुमार, अहमर जावेद समेत कई शिक्षक और HPPI से भगवत दयाल व राजेंद्र शर्मा भी मौजूद रहे।
