खेल

प्रतियोगिता का उद्घाटन पीएचईडी मंत्री संजय कुमार सिंह ने कप अवलोकन और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया

शेयर करें:

प्रतियोगिता का उद्घाटन पीएचईडी मंत्री संजय कुमार सिंह ने कप अवलोकन और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया
चंदन यादव और उपसभापति रोमी यादव के आयोजन में हो रहा है खेल
रिपोर्ट :रेणु सिंह – महुआ, वैशाली 

एसआरएस सीजन 3 डे नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार आगाज सोमवार की देर शाम यहां गांधी मैदान में हुआ। जिसका उद्घाटन पीएचईडी मंत्री संजय कुमार सिंह ने कप का अवलोकन और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
इस मौके पर मंत्री श्री सिंह ने कहा कि यह आयोजन महुआ के युवाओं के लिए नया आयाम है। इससे यहां के युवाओं को बहुत कुछ सीखने, समझने के साथ खेल के प्रति रुचि बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह ऐतिहासिक मैदान पूर्व से ही खेलो के लिए जाना जाता रहा है। यहां पर उन्होंने खेल आयोजक चंदन यादव व उपसभापति रोमी यादव के साथ विभिन्न जगहों से आए खिलाड़ियों को इसके लिए धन्यवाद दिया। उद्घाटन के मौके पर सभापति नवीन चंद्र भारती, किसलय किशोर, श्रीभगवान चौधरी, गजेंद्र सिंह, संजय गुप्ता, प्रो अरुण, शंकर पटवा, उदय प्रकाश सिंह, अरविंद सिंह, सरोज सिंह लाला, अजय राय आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे बताया गया की 5 दिनों तक चलने वाले इस डे नाइट प्रतियोगिता में 10 टीमें भाग ले रही है। रोज तीन खेल होगा। यहां प्रथम मैच वैशाली और सुपौल के बीच हुआ। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपौल की टीम 120 रन बनाए। जवाब में बैटिंग करने उतरी वैशाली की टीम 104 रन पर सिमट गई। सुपौल को 16 रन से जीत मिलने के बाद मुजफ्फरपुर की टीम से खेलने का मौका मिला।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें