खेल

डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में मधुबनी ने कप पर

शेयर करें:

डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में मधुबनी ने कप पर जमाया कब्जा


महुआ के गांधी मैदान में खेले गए एसआरएस सीजन 3 क्रिकेट प्रतियोगिता में दर्शकों की जमी रही भीड़, महाराष्ट्र को 32 रन से हराकर मधुबनी बनी विजेता
महुआ। रेणु सिंह
स्थानीय गांधी मैदान में खेले गए पांच दिवसीय एसआर शएस सीजन 3 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शुक्रवार की रात महाराष्ट्र और बिहार के मधुबनी टीम के बीच हुआ। जिसमें मधुबनी की टीम ने महाराष्ट्र को 32 रनों से पछाड़कर कप पर कब्जा जमा लिया। खेल काफी रोमांचक हुआ। जिसे देखने के लिए खेल प्रेमी अंत तक जमे रहे।
समाजसेवी चंदन यादव और उपसभापति रोमी यादव के द्वारा आयोजित सीजन 3 क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने भाग लिया। जिसके फाइनल मुकाबला का पहले बैटिंग टॉस जीतकर बिहार के करीम इलेवन मधुबनी की टीम ने की और अंतिम 08 ओवर के खेल में सात विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाएं। वही जवाब में खेलते हुए महाराष्ट्र मास्टर्स टीम ने अंतिम 08 ओवर में 06 विकेट के नुकसान पर 103 रन बनाकर धराशायी हो गए। फाइनल मुकाबले में मुख्य रूप से स्थानीय विधायक साहब पीएचईडी मंत्री संजय कुमार सिंह उपस्थित होकर विजेता टीम को आयोजक की ओर से घोषित इनाम में 10 लाख रुपए के चेक और उपविजेता को 05 लाख रुपए का चेक प्रदान किया। मैन ऑफ़ द सीरीज को डेढ़ लाख की बाइक भी इनाम में दी गई। कॉमेंटेटर मोनिका सिंह के द्वारा दर्शकों का खूब मनोरंजन किया गया। इस मौके पर सभापति नवीनचंद्र भारती, समाजसेवी सत्येंद्र कुमार, अमरजीत कुमार यादव, इम्तेयाज, गजेंद्र सिंह, तेज प्रताप आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। वही मैदान खेल प्रेमियों से खचाखच भरी थी।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें