शीश महल, फुलवारी शरीफ़ में सम्पन्न हुई पैग़म्बर हज़रत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस अवसर पर मुए मुबारक (पवित्र बाल) की ज़ियारत
फुलवारी शरीफ फातमा जहां।
पैग़म्बर हज़रत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस के पावन अवसर पर आज 25 अगस्त 2026 को पटना के मिल्कीआना मोहल्ला, फुलवारी शरीफ़ स्थित शीश महल में मुए मुबारक (पवित्र बाल) की ज़ियारत सम्पन्न हुई। यह ऐतिहासिक परंपरा पिछले 351 वर्षों से अधिक समय से रहमान परिवार द्वारा निभाई जा रही है।
इस्लामिक उर्स कमेटी के संयोजक हज़रत जनाब सैयद अबादुर रहमान साहब ने बताया कि इस वर्ष ज़ियारत में श्रद्धालुओं का उत्साह अभूतपूर्व रहा और 35,000 से अधिक लोगों ने शिरकत कर मुए मुबारक के दर्शन किए।
ज़ियारत का आयोजन सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ –
पुरुषों की ज़ियारत हज़रत जनाब सैयद ज़ियाउर रहमान साहब महासचिव (गद्दी नसी) एवं हज़रत जनाब कमल अहमद साहब की देखरेख में हुई। पूरा प्रबंधन हज़रत जनाब सैयद मतीउर रहमान साहब (सचिव) एवं हज़रत जनाब सैयद अबादुर रहमान साहब (संयोजक) की निगरानी में किया गया।
ज़ियारत सुबह महिलाओं के लिए 7:00 बजे से 11:30 बजे तक तथा शाम को पुरुषों के लिए 3:00 बजे से 4:30 बजे तक सम्पन्न हुई।
