महुआ में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित पंजाब नेशनल बैंक की नई शाखा का मंडल प्रमुख ने किया उद्घाटन ।

महुआ (वैशाली) कई वर्षों से महुआ सिनेमा रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक अब नए भवन में स्थानांतरित होकर विधिवत कार्य करना शुरू कर दिया है।
नए भवन में शाखा का उद्घाटन मंडल प्रमुख अभिमन्यु कुमार सिन्हा ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने बैंकों द्वारा ग्राहकों को मिलने वाली सुविधाओं एवं विभिन्न योजनाओं के लाभ की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने बैंक कर्मियों को सलाह दी कि _ग्राहकों के साथ मधुर एवं सरल भाषा में व्यवहार करें_। उन्होंने कहा कि _महुआ ग्रामीण क्षेत्र है, इसलिए ग्राहकों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसका पूरा ध्यान रखा जाए_।
इस अवसर पर शाखा प्रबंधक रणधीर कुमार ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि उनके नेतृत्व में शाखा की सुचारू एवं विश्वसनीय सेवा ग्राहकों को उपलब्ध कराई जाएगी।
कार्यक्रम में उप प्रबंधक राजेश कुमार, विनय कुमार, अधिकारी राकेश कुमार, लिपिक रवि कुमार, प्रमुख खजांची रौशन कुमार, शबनम कुमारी, सरिता कुमारी, मुखिया मनोज कुमार, दिनेश राय, उमाकांत जी, विश्वजीत कुमार सिंह, सुबोध, अनिल, मनीष, जय कुमार, सुनीता कुमारी के अलावा सीएसपी संचालक दीपक, सुनील, अभय सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
नए भवन में आधुनिक सुविधाओं के साथ ग्राहक सेवा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी देखी गई।
