Uncategorized

इस्लामिया टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में जामिया के विभिन्न पाठ्यक्रमों में नामांकन का अवसर

शेयर करें:

इस्लामिया टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में जामिया के विभिन्न पाठ्यक्रमों में नामांकन का अवसर

 

पटना, 13 अगस्त 2026। इस्लामिया टीचर्स ट्रेनिंग (बी.एड.) कॉलेज, फुलवारी शरीफ में अध्ययनरत विद्यार्थियों एवं उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। कॉलेज परिसर में संचालित जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली के Centre for Distance and Online Education (CDOE), Centre Code–JSC-BR-03 के माध्यम से शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए विभिन्न ऑनलाइन एवं ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग पाठ्यक्रमों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
जामिया मिल्लिया इस्लामिया द्वारा जारी 10 अगस्त 2026 के प्रवेश तिथि विस्तार नोटिस के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की सुविधा 24 जुलाई 2026 से उपलब्ध है। अभ्यर्थी अब 08 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन में आवश्यक सुधार के लिए 09 सितंबर 2026 को फॉर्म एडिटिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। वहीं 14 सितंबर 2026 को एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।

इन पाठ्यक्रमों में ले सकते हैं प्रवेश
इस्लामिया टीचर्स ट्रेनिंग (बी.एड.) कॉलेज स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के CDOE केन्द्र के माध्यम से विभिन्न रोजगारपरक एवं उच्च शिक्षा से जुड़े पाठ्यक्रम उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इनमें M.A. Education, DECCE, PGDGC, Advanced Diploma in Urdu Mass Media, Advanced Diploma in Hindi Mass Media, Advanced Diploma in Media Production तथा Advanced Diploma in Taxation प्रमुख हैं।
इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थी शिक्षा, मार्गदर्शन एवं परामर्श, उर्दू एवं हिंदी जनसंचार, मीडिया प्रोडक्शन तथा टैक्सेशन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अपनी शैक्षणिक एवं व्यावसायिक क्षमता को विकसित कर सकते हैं।
दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा से मिलेगा लाभ
कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया जैसे प्रतिष्ठित केंद्रीय विश्वविद्यालय के CDOE कार्यक्रमों का केन्द्र कॉलेज में संचालित होना फुलवारी शरीफ एवं आसपास के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण शैक्षणिक सुविधा है। इससे ऐसे विद्यार्थी भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे, जो नियमित कक्षाओं में शामिल होने में असमर्थ हैं।
इस्लामिया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. खुर्शीद हसन ने कहा कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया के दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा कार्यक्रम विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के साथ-साथ रोजगारोन्मुख कौशल विकसित करने का बेहतर अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन करने की अपील की।

प्रवेश संबंधी जानकारी एवं सहायता के लिए अभ्यर्थी इस्लामिया टीचर्स ट्रेनिंग (बी.एड.) कॉलेज, इसापुर रोड, फुलवारी शरीफ, पटना स्थित CDOE केन्द्र से संपर्क कर सकते हैं।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें