राष्ट्रभक्ति के बीच जोशीले अंदाज में निकाली तिरंगा साइकिल यात्रा

वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर यहां स्कूलों में तिरंगा यात्रा लगातार निकाली जा रही है। इस अभियान के तहत बुधवार को यहां विभिन्न स्कूलों में तिरंगा साइकिल यात्रा निकालकर लोगों में देशभक्ति की भावना भरी गई।
इस तिरंगा यात्रा में शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं जोशीले अंदाज में भाग ले रहे हैं।
यहां उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुर चकूमर में प्राचार्य मनोज कुमार सिंह, संत कबीर उच्चत्तर विद्यालय मुजफ्फरपुर में प्रभारी प्रचार्य अजीत कुमार पप्पू और नोडल शिक्षक मुकीम अख्तर, मध्य विद्यालय महुआ कन्या में प्रधानाध्यापक ध्रुव कुमार के निर्देशन में तिरंगा साइकिल यात्रा निकाली गई। 
न्यू ज्ञान सरोवर पब्लिक स्कूल मुकुंदपुर सरसई में शिक्षक अखिलेश कुमार, विक्की कुमार, अनिरुद्ध सिंह, दीपक कुमार, अर्जुन, नंदिनी, जूली, चंचल, गायत्री कुमारी के अगुवाई में छात्र-छात्राओं ने तिरंगा साइकिल यात्रा निकालकर डुमरी, सरसई, पताढ, रानीपोखर, मुकुंदपुर आदि गांव का भ्रमण किया। वे सभी वंदे मातरम, भारत माता की जय, वीर शहीदो अमर रहे आदि के नारे लगा रहे थे। यात्रा के बाद सभी स्कूल परिसर पहुंचे।
जहां पर उन्हें शिक्षकों द्वारा देशभक्ति का पाठ पढ़ाया गया। उधर उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिंहराय पूर्वी में शिक्षिका सुजाता कुमारी, शिक्षक विजय कुमार आदि के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकालकर बच्चों ने पोषक क्षेत्र का भ्रमण किया।
