पूजा में विधि-विधान जरूरी, इंटरनेट के भरोसे न करें अनुष्ठान” – आचार्य दिग्विजय झा ।
(हरि हर धर्मार्थ सेवा संस्थान के अध्यक्ष ने श्रद्धालुओं से किया आह्वान)

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
हाजीपुर (वैशाली ) आजकल लोगों में धार्मिक पूजा-पाठ को लेकर जागरूकता बढ़ी है, लेकिन जानकारी के स्रोत को लेकर हरि हर धर्मार्थ सेवा संस्थान के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य दिग्विजय झा ने एक महत्वपूर्ण सलाह दी है।
आचार्य झा ने कहा कि आजकल बहुत से लोग देवी-देवताओं की पूजा-पाठ अपनी समझ या इंटरनेट/”गूगल बाबा” की जानकारी के आधार पर करने लगे हैं। उनका मानना है कि पूजा में केवल मंत्र बोलना ही पर्याप्त नहीं है।
### “विधि और शुद्धता का महत्व”
आचार्य ने कहा कि पूजा में विधि, संकल्प, शुद्धता, सही मंत्रोच्चार और उचित समय का अपना विशेष महत्व होता है। इन्हीं कारणों से कई बार श्रद्धा और भावना पूरी होने के बावजूद साधना का अपेक्षित फल प्राप्त नहीं हो पाता।
### योग्य आचार्य के मार्गदर्शन पर जोर
अपनी विनम्र सलाह में आचार्य दिग्विजय झा ने कहा कि _”पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान अपनी सुविधा के अनुसार इंटरनेट देखकर करने के बजाय योग्य एवं अनुभवी आचार्य के मार्गदर्शन में विधि-विधानपूर्वक करें।”_
उन्होंने कहा कि गूगल बाबा से जानकारी लें, लेकिन सनातन संस्कार और पूजा-विधि योग्य आचार्य से ही सीखें।”
आचार्य ने अंत में *”हर हर महादेव”* के उद्घोष के साथ सभी श्रद्धालुओं से सनातन परंपराओं का पालन करने की अपील की।
[10/08, 11:05 am] nrabbani57@gmaim.com: *महान नवंबर क्रांति दिवस पर 10 अगस्त को वैशाली समाहर्ता के समक्ष संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन ।*
*(मुख्य मांग: नए नहर को रद्द करो, पुराने नहर चालू करो, MSP कानून बनाओ)*
*https://nrindianews.com/?p=1525*
╭──────༺♡───╮
*रिपोर्ट: सुधीर मालाकार*
*ग्रुप एडिटर , बिहार 9507776996*
╰──────༺♡───╯
