– फ़ोटो-(महनार में सहयोग शिविर का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करते विधायक उमेश कुशवाहा व एसडीओ अंकित कुमार)
महनार में सहयोग शिविर, लाभुकों के बीच बांटे गए विभिन्न योजनाओं के प्रमाण पत्र
– बालक उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित शिविर में विधायक उमेश सिंह कुशवाहा ने किया उद्घाटन, छह आवेदनों का भी हुआ निष्पादन
महनार। नगर परिषद महनार क्षेत्र के वार्ड संख्या छह स्थित बालक उच्च विद्यालय परिसर में बुधवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन महनार विधायक सह राज्य बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है और सहयोग शिविर इसी दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
शिविर में विधायक ने पांच लाभुकों को राशन कार्ड, सात लाभुकों को प्रधानमंत्री योजना के तहत ऋण स्वीकृति पत्र, पांच लाभुकों को आयुष्मान भारत कार्ड तथा पांच-पांच आवेदकों को जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र प्रदान किए। वहीं विभिन्न विभागों से संबंधित छह आवेदन प्राप्त हुए, जिन्हें निष्पादन के लिए संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया।
इस अवसर पर एसडीओ अंकित कुमार ने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है और पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। कार्यक्रम में कार्यपालक पदाधिकारी, अंचलाधिकारी प्रदीप कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पुष्पक कुमार, नगर प्रबंधक, सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी, टाउन प्लानर, सहायक वास्तुविद, वार्ड पार्षद एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
