Uncategorized

महुआ में पूर्व सैनिकों ने मनाया कारगिल विजयोत्सव, शहीदों को दी श्रद्धांजलि*

शेयर करें:

महुआ में पूर्व सैनिकों ने मनाया कारगिल विजयोत्सव, शहीदों को दी श्रद्धांजलि*

महुआ, (वैशाली )
कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को महुआ अनुमंडल पूर्व सैनिक संघ द्वारा गांधी मैदान परिसर में एक श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष मुन्ना कुमार ने की, जबकि संचालन राम शंकर राय ने किया।
शहीदों को श्रद्धांजलि
कार्यक्रम की शुरुआत कारगिल युद्ध में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित सभी पूर्व सैनिकों ने 2 मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया।
अध्यक्ष श्री मुन्ना कुमार ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी पूर्व सैनिकों की जिम्मेदारी समाज सेवा, युवा पीढ़ी को राष्ट्रभक्ति के लिए प्रेरित करना और सामाजिक एकता को मजबूत बनाना है। उन्होंने भारत सरकार एवं बिहार सरकार द्वारा पूर्व सैनिकों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी।
मुख्य अतिथि मुजफ्फरपुर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के प्रधान लिपिक अभिनीत कुमार ने पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को पेंशन, चिकित्सा एवं अन्य सरकारी सुविधाओं की जानकारी दी और अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह किया।
जंदाहा प्रखंड पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष अनुरोधन सिंह ने संगठन की एकता और उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए सभी से संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन भी उन्होंने ही किया।
कार्यक्रम के अंत में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।
इस अवसर पर महुआ एवं आसपास के क्षेत्रों से शत्रुघ्न राम, हेमेंद्र राय, ब्रज कुमार, हरिनाथ राय, अरविंद कुमार सिंह, ललितेश्वर प्रसाद सिंह, सिया शरण सिंह, बिंदेश्वर प्रसाद शर्मा, दिनेश प्रसाद राय, शंभू प्रसाद सिंह, नागेश्वर पांडे, अखिलेश कुमार चौधरी, रामसूरत राय, हरदेव राय सहित दर्जनों पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें