“सरकार का दावा फेल: महुआ के भथाही फीडर क्षेत्र में 24 घंटे में नहीं मिली 4 घंटे बिजली, उपभोक्ता आक्रोशित”

महुआ, वैशाली। सरकार भले ही दावा कर रही हो कि राज्य के लोगों को 22 घंटे बिजली* उपलब्ध कराई जा रही है, लेकिन महुआ के भथाही फीडर से जुड़े इलाकों में जमीनी हकीकत कुछ और ही है।
बुधवार की सुबह से ही सिंघाड़ा और आसपास के गांवों में बिजली की लचर व्यवस्था से उपभोक्ता परेशान हैं। पूरे दिन में चंद घंटों की ही आपूर्ति हुई, वो भी बिना किसी सूचना के कटौती के साथ।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली कर्मचारियों का रवैया भी संतोषजनक नहीं है। फोन करने पर कोई जवाब नहीं मिलता और शिकायत करने पर टालमटोल किया जाता है।
गर्मी और उमस के बीच बिजली कटौती से बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। दुकानदारों और छोटे कारोबारियों का काम भी ठप पड़ा है।
उपभोक्ताओं ने सरकार और बिजली विभाग से मांग की है कि फीडर की मरम्मत कराई जाए और 22 घंटे बिजली का जो दावा किया जा रहा है उसे जमीन पर भी लागू किया जाए।
फिलहाल विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
