Uncategorized

स्कूली छात्राओं ने जाना मिड डे मील के किचन का हाल किचन में बन रहे खाना और साफ सफाई को देखकर छाई खुशी

शेयर करें:

स्कूली छात्राओं ने जाना मिड डे मील के किचन का हाल
किचन में बन रहे खाना और साफ सफाई को देखकर छाई खुशी

स्कूली छात्राओं ने अपने शिक्षकों के साथ शनिवार को महुआ के मंगरु चौक स्थित एकता शक्ति फाउंडेशन द्वारा संचालित किचन सेंटर को देखा। जहां पर उन्होंने साफ सफाई और बन रहे खाना को देखकर खुशी जताई।
यहां पर मध्य विद्यालय कन्या के प्रधानाध्यापक ध्रुव कुमार के निर्देशन में एक सौ की संख्या में पहुंची छात्राओं ने किचन का अवलोकन किया।  जहां पर बन रहे मिड डे मील के तरीके के साथ वहां के साफ सफाई, विधि व्यवस्था, रसोइयों के काम आदि का अवलोकन किया। यहां पर छात्राओं को एकता शक्ति फाउंडेशन के किचन प्रभारी शिव शंकर कुमार के साथ राकेश कुमार, संजय कुमार आदि ने उनका स्वागत किया और हर एक-एक बिंदुओं पर जानकारी दी। वहीं छात्राओं को ग्लूकोज पिलाया गया और उन्हें एक-एक बोतल जूस और कलम उपहार में दिए। यहां पर किचन की व्यवस्था और साफ सफाई को देख छात्राएं काफी खुश हुई। छात्राओं ने कहा कि जो उनमें वर्जनाएं थी, वह यहां आकर दूर हो गई। उन्होंने कहा कि साफ सफाई के साथ शुद्ध भोजन स्कूलों में भेजा जाता है।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें