इंसाफ

घर से भीषण चोरी हो जाने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

शेयर करें:

घर से भीषण चोरी हो जाने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

वैष्णो देवी के दर्शन के लिए सपरिवार गए व्यक्ति के बंद घर से चोरों ने लाखों की चोरी हो जाने के बाद वे सहमे है। गुरुवार को भुक्तभोगी परिवार सदमे में थे और उनका रो-रो कर बुरा हाल था। उनके घर पर मातमपुर्सी करने वाले सगे संबंधियों, इष्ट मित्रों का आना जारी है।
यह वाक्या महुआ थाना के मिरजानगर पंचायत के वार्ड संख्या 07 की है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त वार्ड निवासी अरुण सिंह ओडिसा में रहकर कंपनी में काम करते हैं। यहां उनकी पत्नी संगीता देवी और छोटी पुत्री रानी कुमारी घर पर रहती हैं। बताया गया कि उनकी विवाहिता पुत्री ससुराल से काजल कुमारी आई थी। उन्होंने अपनी मां संगीता देवी और बहन रानी के साथ घर बंद कर बीते 28 जून को वैष्णो देवी दर्शन के लिए गई थी। बुधवार की 3 बजे भोर में जब वह पहुंची। वे लोग दरवाजे का ग्रिल का ताला खोलकर अंदर गई तो सभी कमरे के ताले टूटे थे और सामान बिखरा पड़ा था। यह देखते ही सभी भौचक रह गई। 
गैस भरे सिलेंडर-नगदी और गहने समेत 7 लाख से अधिक की चोरी:
गृह स्वामी के अनुसार चोर छत के सीधी घर में लगे एस्बेस्टस को उखाड़ कर प्रवेश किया। दो कमरे के ताले तोड़ दिए। जहां बक्से, पेटी, अलमारी, पलंग सबको उखेर कर 50 हजार नगदी, मां बेटी के गहने, कपड़े, गैस भरा सिलेंडर, पांच मोबाइल, एलईडी, लैपटॉप का कीबोर्ड, माउस और तीन सीलिंग फैन भी खोल लिए। उन्होंने बताया कि चोरों ने उनके घर का सारा सामान साफ कर दिया। वही सुबह में पुलिस को दी गई घटना की सूचना के बावजूद शाम 6 बजे गश्ती दल पहुंचकर अपना खाना पूर्ति किया। घटना से दुखी भुक्तभोगी मां बेटियों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है। वे लोग भूखे प्यासे थे। बताया कि चोर सिलेंडर भी ले गए। जिससे खाना बनाने में दिक्कत आ रही है। उनके द्वारा लिखित सूचना थाने को दी गई है।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें