समाजसेवी शीताब लाल जी के निधन पर शोक, हाजी नसीम अहमद अंसारी ने जताया गहरा दुख
रिपोर्ट: एजाज अहमद आदिल
- हाजीपुर/वैशाली, 8 जुलाई: वैशाली जिले के गाजीपुर गांव के वरिष्ठ समाजसेवी एवं समाजवादी विचारधारा के प्रेरणास्रोत स्वर्गीय श्री शीताब लाल जी के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। उनके निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।
इस दुखद अवसर पर समाजसेवी हाजी नसीम अहमद अंसारी गाजीपुर स्थित उनके आवास पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करें।
हाजी नसीम अहमद अंसारी ने कहा कि स्वर्गीय शीताब लाल जी समाज के सच्चे मार्गदर्शक एवं संरक्षक थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज सेवा, गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता में समर्पित किया। उनके जाने से समाज ने एक मजबूत स्तंभ खो दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि उनका व्यक्तिगत संबंध भी उनसे काफी गहरा था और हर कठिन समय में उनका मार्गदर्शन मिलता था।
इस दौरान पत्रकार एजाज अहमद आदिल (चेहरा कलां, वैशाली), बिलाल अंसारी, मोहम्मद निजाम अंसारी (छपरा), मोहम्मद सुबहान सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके सामाजिक कार्यों को याद किया।
