पातेपुर के मौदह चतुर और डड़ुआ पंचायत में सहयोग शिविर , कोई भी आवेदक खाली हाथ न लौटे, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: रौशन
रिपोर्ट: नागेंद्र कुमार/ सुधीर मालाकार।
पातेपुर (वैशाली)प्रखंड के *मौदह चतुर एवं डढूआ पंचायत* में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बिहार सरकार के *अनुसूचित जनजाति मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन उर्फ लखेंद्र पासवान* ने पहुंचकर विभिन्न स्टालों का बारी-बारी से निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।
*मंत्री ने दिए सख्त निर्देश:*
मंत्री ने उपस्थित कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि _”किसी भी आवेदक को यहां से लौट कर नहीं जाना चाहिए। उसका समाधान त्वरित एवं समय पर करें। जो पदाधिकारी इसमें लापरवाही करेंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।”_
उन्होंने कहा कि _”मैं पातेपुर के विकास के लिए कृत संकल्पित हूं। लगातार विकास के क्षेत्र में काम हुआ है, हो रहा है और आगे भी होगा।”_ मंत्री ने खासकर दलित परिवारों से अपील की कि वे अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान दें ताकि वे स्वावलंबी होकर अपने पैरों पर खड़े हो सके
*मौदह चतुर पंचायत* में भाजपा जिलाध्यक्ष *अजब लाल साह*, चूचू मिश्रा, राजीव कुमार सह उप मुखिया प्रतिनिधि, असगर अली, पैक्स अध्यक्ष सह राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष *राम नाथ पटेल*, मुखिया *संदेश्वर पासवान*, विनय चौधरी, मंडल अध्यक्ष *विंदेश्वर राय*, बीडीओ *दीपक कुमार सिंह*, सीओ *प्रभात कुमार* एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
वहीं *डढूआ पंचायत* में मुखिया *उत्तम कुमार*, अजब लाल साह, अरुण साह, पारस नाथ चौधरी, शिव चंद्र राम, सरपंच *शंभू गुप्ता* के अलावा प्रखंड के बीडीओ, सीओ मौजूद थे। मुखिया उत्तम कुमार ने मंत्री को सम्मानित किया।
