वैज्ञानिकों की एक प्रमुख और ऐतिहासिक संस्था भारतीय विज्ञान कांग्रेस संगठन (ISCA) का वरिष्ठ पत्रकार शशि भूषण ने किया भ्रमण
इंडियन साइंस कांग्रेस संगठन के कार्यकारी सचिव डॉ. अतुल कुमार ने किया स्वागत

भारत के वैज्ञानिकों की एक प्रमुख और ऐतिहासिक संस्था भारतीय विज्ञान कांग्रेस संगठन कोलकाता में बिहार के वरिष्ठ पत्रकार मानवाधिकार टुडे के संपादक एवं वैशाली इंटरनेशनल विद्यापीठ के संस्थापक डॉ शशि भूषण कुमार ने भ्रमण किया l डॉ कुमार के वहां पहुंचने की सूचना पर द इंडियन साइंस कांग्रेस संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारी सचिव डॉ अतुल कुमार ने उनका स्वागत किया और उन्हें भ्रमण करते हुए इस ऐतिहासिक संस्था के बारे में बताया कि भारतीय विज्ञान कांग्रेस एसोसिएशन (ISCA) की स्थापना 1914 में दो ब्रिटिश रसायनशास्त्रियों, प्रोफेसर जे.एल. सिमोनसेन और प्रोफेसर पी.एस. मैकमोहन द्वारा की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य भारत में वैज्ञानिक अनुसंधान को बढ़ावा देना और वार्षिक सम्मेलनों का आयोजन करना है l हमारे इस संस्था का प्रथम सम्मेलन/अधिवेशन 15-17 जनवरी, 1914 को कलकत्ता (अब कोलकाता) की एशियाटिक सोसाइटी में हुआ था। इसकी अध्यक्षता कलकत्ता विश्वविद्यालय के तत्कालीन कुलपति सर आशुतोष मुखर्जी ने की थी।
हमारी संस्था का मुख्य कार्य और उद्देश्य भारत में विज्ञान को आगे बढ़ाना और लोकप्रिय बनाना। प्रतिवर्ष जनवरी के पहले सप्ताह में वार्षिक विज्ञान कांग्रेस का आयोजन करना, जिसमें प्रधानमंत्री सहित देश-विदेश के कई दिग्गज वैज्ञानिक शामिल होते हैं। विज्ञान पत्रिकाओं, कार्यवाही और संबंधित दस्तावेजों का प्रकाशन करना है l वही पत्रकार शशि भूषण कुमार ने डॉ. अतुल कुमार को वैशाली अंतरराष्ट्रीय विद्यापीठ एवं मानवाधिकार टुडे की ओर से अंग वस्त्र प्रदान करते हुए अगले अंतरराष्ट्रीय अधिवेशन में वैशाली आने का निमंत्रण दिया l इस आमंत्रण को उन्होंने सहस्त्र स्वीकार किया l उनके साथ बातचीत में डॉक्टर कुमार ने वैशाली अंतरराष्ट्रीय विद्यापीठ के उद्देश्यों की भी विस्तार से चर्चा की और विद्यापीठ द्वारा किए जा रहे खासकर मातृभाषा और संस्कृति पर कार्यों की उन्होंने सराहना की l
इस अवसर पर वैशाली अंतरराष्ट्रीय विद्यापीठ के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. उर्वशी श्रीवास्तव,भारतीय विज्ञान कांग्रेस एसोसिएशन (ISCA) के डॉक्टर पांडे एवं मानवाधिकार टुडे के पत्रकार आदिल प्रवेश उपस्थित थे l
