Uncategorized

पातेपुर के डभैच्छ में लगा सहयोग शिविर, बीडीओ-सीओ ने सुनीं समस्याएं ।

शेयर करें:

पातेपुर के डभैच्छ में लगा सहयोग शिविर, बीडीओ-सीओ ने सुनीं समस्याएं ।
(आवेदनों का एक माह में निपटारा करने का दिया आश्वासन)

रिपोर्ट नागेंद्र कुमार/ सुधीर मालाकार।

पातेपुर, वैशाली |
पातेपुर प्रखंडके डभैच्छ पंचायत भवन परिसर में शुक्रवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता स्थानीय मुखिया फूल कुमारी देवी ने की।
शिविर में मुख्य रूप से बीडीओ पातेपुर दीपक कुमार सिंह, सीओ प्रभात कुमार, कृषि पदाधिकारी संजय कुमार, बीपीआरओ प्रभात रंजन, पूर्व मुखिया सह मुखिया प्रतिनिधि वीरेंद्र कुमार राय उर्फ वीरू सहित प्रखंड के विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए।
बीडीओ दीपक कुमार सिंह एवं सीओ प्रभात कुमार ने शिविर में पहुंचे लोगों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और जानकारी प्राप्त की। शिविर में कृषि, स्वास्थ्य, मनरेगा, जीविका, आवास, भूमि विवाद सहित अन्य विभागों के स्टॉल लगाए गए थे।
अधिकारियों ने आवेदकों को आश्वासन दिया कि जिनका आवेदन लंबित है, उनका निपटारा एक माह के अंदर कर दिया जाएगा।
लगातार हो रही वर्षा के कारण शिविर में लोगों की संख्या कम रही। साथ ही जगह कम होने के कारण स्टॉल लगाने में भी परेशानी हुई।
इस अवसर पर पंचायत सचिव कुमुद रंजन, विकास मित्र उमेश राम, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी प्रदीप कुमार, सीडीपीओ शारदा साहनी, पंचायत समिति सदस्य कैलाश पासवान, आवास सहायक राधेश्याम साहनी, न्याय मित्र राकेश सिंह, सरपंच विमला देवी, कचहरी सचिव अरविंद कुमार, स्वच्छता प्रेरक अवधेश कुमार, किसान सलाहकार राम वृक्ष ठाकुर सहित पंचायत के लोग मौजूद थे।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें