Uncategorized

“हजरत मामू भांजा का 606वां सालाना उर्स की तैयारियां जोरों पर, 29 जुलाई को श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा” रिपोर्ट: हाजीपुर: अब्दुल वाहिद

शेयर करें:

“हजरत मामू भांजा का 606वां सालाना उर्स की तैयारियां जोरों पर, 29 जुलाई को श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा”
रिपोर्ट: हाजीपुर: अब्दुल वाहिद

हाजीपुर, वैशाली। जढ़वा में स्थित ऐतिहासिक दरगाह हजरत मामू भांजा (खानदान-ए-ख्वाजा गरीब नवाज) के 606वें सालाना उर्स के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए शहीद-ए-आजम कमेटी, वैशाली की एक महत्वपूर्ण बैठक मजार शरीफ के परिसर में आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता कमेटी के संस्थापक व सचिव मोहम्मद नसीम अहमद ने की। बैठक में उर्स की तैयारियों, जायरीनों की सुविधाओं और प्रशासनिक मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष 606वां सालाना उर्स 14 सफर 1448 हिजरी, तदनुसार 29 जुलाई 2026, दिन बुधवार को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा।

इस मौके पर वैशाली सहित बिहार के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दरगाह पर हाजिरी देंगे। चादर, फूल, शरबत, इत्र और अगरबत्ती पेश करेंगे। मन्नत पूरी होने पर नजराना पेश करेंगे और देश-राष्ट्र की सलामती और खुशहाली के लिए दुआएं मांगेंगे। उर्स के अवसर पर पारंपरिक मेले का भी आयोजन किया जाएगा।

कमेटी ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और नगर परिषद से मांग की कि दरगाह और उसके आसपास सफाई, रोशनी, पीने के पानी, चलंत शौचालय और उचित सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं ताकि दूर-दराज से आने वाले जायरीनों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

तय कार्यक्रम के अनुसार:
– 28 जुलाई 2026 रात 9:30 बजे मजार शरीफ का गुस्ल अदा किया जाएगा।
– *m29 जुलाई की सुबह कुरान ख्वानी और फातिहा ख्वानी होगी।
– उसी दिन शाम 6 बजे के बाद जिला प्रशासन, नगर परिषद और कमेटी की ओर से चादरपोशी, गुलपोशी और फातिहा ख्वानी का मुख्य कार्यक्रम होगा। इसमें जिला, राज्य और देश में अमन, भाईचारा, एकता और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं की जाएंगी।

बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने दरगाह के पूर्वी और उत्तरी हिस्सों की जर्जर स्थिति पर गहरी चिंता जताई और इसके संरक्षण, मरम्मत और सुरक्षा के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की। साथ ही दरगाह को नुकसान पहुंचाने या गिराने की किसी भी कथित साजिश पर भी चिंता जाहिर की गई।

बैठक के अंत में कमेटी ने सभी सदस्यों और आम जनता से अपील की कि वे *606वें सालाना उर्स* को शांतिपूर्ण, शान-ओ-शौकत के साथ सफल बनाने में भरपूर सहयोग करें।

बैठक में मौजूद रहे: मोहम्मद नसीम अहमद, मौलाना इश्तियाक अहमद कादरी, मोहम्मद आरिफ कुरैशी, मोहम्मद जमील मास्टर, मोहम्मद इजाज उर्फ लड्डू, सूफी मुजम्मिल कादरी, अख्तर रजा गुड्डू, मोहम्मद वसीम अशरफी, मोहम्मद निजामुद्दीन, मोहम्मद रिजवान, नूर मोहम्मद बाबा, मोहम्मद शहनवाज हुसैन बादशाह, मोहम्मद दानिश रजा, सुबोध राय, सोनू यादव, साधु राय, तौफीक रजा, मोहम्मद उजाले, मोहम्मद आसिफ पेंटर, मोहम्मद बबलू सुल्तान सहित कमेटी के अन्य सदस्य।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें