विश्व वैदिक धर्म संघ के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में विद्वानों का लगा कुंभ,महुआ के पहाड़पुर में ज्ञानशाला गुरुकुल का शुभारंभ के मौके पर सम्मान कार्यक्रम में पहुंचे विभिन्न जगहों से वैदिक आचार्य महुआ। नवनीत कुमार महुआ के पहाड़पुर में विश्व वैदिक धर्म संघ के तत्वाधान में कर्मकांड के जानकार विद्वानों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किए गए। जहां विभिन्न प्रदेशों से आए विभिन्न कर्मकांड हो के आचार्यों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर विश्व वैदिक ज्ञानशाला गुरुकुलम का शुभारंभ भी किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन विश्व वैदिक धर्म संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य चंद्रशेखर ठाकुर, राष्ट्रीय महासचिव अजय कुमार मिश्र, प्रवक्ता राजीव झा, कर्मकांड के विद्वान परमानंद झा, मार्कंडेय झा, संजय कुमार झा, हरिराम झा, अवधेश झा आदि ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया। यहां कर्मकांड के विद्वानों ने कहा कि हमारा देश यज्ञ और वैदिक शक्ति के कारण विश्व गुरु बना है और आगे भी इसी के जरिए अपने स्थान पर बना रहेगा। उन्होंने सनातन धर्म में कर्मकांड को महत्ता की जानकारी दी। कहा कि यह धर्म कर्म और वैदिक ऋति पर आधारित है जिसके आगे संसार सिर झुकाता है। संस्कृत भाषा की महत्ता पर भी जानकारी देते हुए उन्होंने इसे देव भाषा बताया। यहां विद्वानों ने वैदिक मंत्र जाप से स्थल को भक्तिमय बना दिया। विद्वानों के द्वारा अलग-अलग वैदिक जाप की गई। जिसे लोग ध्यानरत्न होकर शांतिपूर्वक सुनते रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन विश्व वैदिक धर्म संघ के राष्ट्रीय महासचिव पंडित अजय कुमार मिश्र ने की। विद्वानों को पाग और प्रशस्ति पत्र देखकर किया गया सम्मानित: यहां पर विभिन्न प्रदेशों से आए कर्मकांड के ज्ञाता को पाग और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मंच पर विद्वानों ने सम्मान पाकर खुशी में वैदिक जाप कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर सुबोध झा के द्वारा गीत संगीत से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गणपति तेरा नाम है सहारा हमारा, जय जय भैरव असुर भयावन पशुपति भामिनी माया आदि संगीत सुनकर लोग भावमय हो गए और तालियां बजाने को मजबूर हुए। इस मौके पर पंडित अवधेश झा और राजीव झा के द्वारा मंगल पाठ किया गया। अपनी परंपरागत संस्कृति पर विद्वानों ने प्रकाश डाला और इसे अपने बच्चों के बीच परोसने की नसीहत दी। अतिथियों का स्वागत राजीव झा द्वारा किया गया। यहां विशिष्ट अतिथियों ने अपने संवाद में भारतीय संस्कृति में सनातन धर्म को और संस्कृत भाषा की महत्ता को बनाए रखने के लिए सभी लोगों को आगे आने की अपील की। छोटे-छोटे बच्चों ने मंत्र जाप कर लोगों को किया मंत्रमुग्ध: पहाड़पुर गरजौल में विद्वान सम्मान और ज्ञानशाला गुरुकुल के शुभारंभ के मौके पर छोटे-छोटे बच्चों ने जब वैदिक मंत्र जाप शुरू किया तो लोग आश्चर्यचकित रह गए। यहां ज्ञान माला गुरुकुल के छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा अलग-अलग मंत्र जाप किए गए। यहां कार्यक्रम में सनातन संस्कृति को विश्व में सबसे ऊंचा करार दिया गया। इस मौके पर हरिराम झा, हर्षवर्धन झा, प्रवीण कुमार झा, अवधेश झा, भोला झा, कैलाश झा, पंडित राघवेंद्र झा, अरुण झा, शैलेंद्र झा, पंडित उमाकांत झा, श्याम झा, संजय मिश्र, नागेश्वर मिश्र, रामानंद झा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। जिन्हें पार्क और माला से सम्मानित किया गया। यहां गुरुकुल के बच्चों को मुखिया संजीत कुमार, कांग्रेसी नेता संजय मिश्रा और पूर्व मुखिया शिवदानी मिश्रा के हाथों पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया।