April 11, 2025

NR INDIA NEWS

News for all

सम्मेलन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को अपने कार्य के प्रति उत्साहित करने के लिए पहुंचे भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष

1 min read

सम्मेलन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को अपने कार्य के प्रति उत्साहित करने के लिए पहुंचे भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को जुट जाने के लिए कहा

महुआ। रेणु सिंह

स्थानीय जवाहर चौक स्थित सभा भवन पर भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इस बैठक में पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे और उन्होंने कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई करते हुए आगामी चुनाव के लिए जुट जाने को कहा। इस मौके पर उन्होंने पार्टी के होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को भी बताया। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित करने के बाद भारत गान से हुआ।
यह महुआ विधानसभा स्तरीय सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन पार्टी के उत्तरी मंडल के जिला अध्यक्ष अजब लाल साह की अध्यक्षता तथा जिला महामंत्री संजीव कुमार जायसवाल उर्फ बबलू चौधरी के संचालन में हुआ। जिसमें युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्र शिरकत करते हुए पार्टी के क्रियाकलापों की जानकारी दी। उन्होंने आगामी चुनाव को लेकर सभी कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में डटकर काम करने और सरकार की उपलब्धियां को गिनाने को कहा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे हैं विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बताया। प्रदेशअध्यक्ष श्री मिश्र के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने सड़क पर ही उन्हें गाड़ी से उतारकर मालाओं से लाद दिया। कार्यकर्ता सम्मेलन के मौके पर क्षेत्रीय प्रभारी मुन्ना सिंह, अजीत पांडे, मिथिलेश सिंह, पंकज, किशोर यादव, नगर मंडल अध्यक्ष दीपू कुमार, उत्तरी मंडल अध्यक्ष रमैया सिंह, दक्षिणी के संजीव कुमार, चेहराकला के मंडल अध्यक्ष रविंद्र कुमार, मो असगर, जयप्रकाश निषाद बर्णाला, सुभाष सोनी, नवीन कुमार सिंह, अखिलेश कुशवाहा, धीरज गुप्ता, तुलसी कुमार, धर्मेंद्र कुमार धीरू, पंकज सिंह, राजा कुमार सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित होकर अपनी बातों को रखा। इस सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने पार्टी हित के लिए बढ़ चढ़कर कार्य करने का संकल्प लिया। अतिथियों का स्वागत बबलू चौधरी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.