October 19, 2024

NR INDIA NEWS

News for all

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) चला गांव की ओर,समसपुरा पंचायत में लगाया जनता दरबार।

1 min read

 

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) चला गांव की ओर,समसपुरा पंचायत में लगाया जनता दरबार।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

महुआ (वैशाली) लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) ने अपने नेता व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के निर्देश पर प्रत्येक महीने विभिन्न पंचायत में जनता दरबार लगाकर जनता के दुख दर्द को सुनकर संबंधित अधिकारी से बात कर उसे दूर करने का एक अभियान चलाया । इससे अभियान के तहत महुआ प्रखंड क्षेत्र के समसपुरा पंचायत के वार्ड संख्या एक ,सामुदायिक भवन में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस जनता दरबार कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष उदय प्रकाश सिंह जबकि संचालन पंचायत अध्यक्ष सिविल पासवान ने की ।इस मौके पर देवेंद्र पासवान ने कहा कि हमारे केंद्रीय मंत्री व पार्टी के नेता चिराग पासवान की व्यस्तता होने कारण गांव तक तो नहीं आ सकते लेकिन गांव की समस्या को सुनने के लिए उन्होंने एक साधन बनाया है, जिसमें प्रखंड और जिला स्तर के सभी कार्यकर्ता विभिन्न पंचायत में जाकर जनता की जन समस्या को सुनकर उसे दूर करने का हर संभव प्रयास करेंगे। जटिल समस्या को अपने नेता तक पहुंचा कर उसे दूर करने का हर कोशिश करेंगे ।विकासात्मक कार्य को भी आवश्यकता अनुसार कार्य कराए जाएंगे ।इस मौके पर जिला पंचायती राज अध्यक्ष चंदन प्रसाद श्रीवास्तव में विश्वास दिलाया कि चिराग पासवान जनता एक-एक जनता से जुड़े हुए रहना चाहते हैं ताकि जनता की हर समस्या का निराकरण हो सके। इस मौके पर सुबोध पासवान, लखन देव पासवान ,लालदेव पासवान, लक्ष्मण पासवान, रोशन कुमार, अशोक पासवान, कंचन पासवान सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.