September 15, 2024

NR INDIA NEWS

News for all

जिला कुशवाहा संघ की बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर बल

जिला कुशवाहा संघ की बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर बल

। रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

सहदेई बुजुर्ग (वैशाली) प्रखंड क्षेत्र के पहाड़पुर तोई अंधरावर चौक स्थित बलेश्वर सिंह सुदामा देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभागार में जिला कुशवाहा संघ की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में सभी मतभेदों को भूलाकर संगठनात्मक मजबूती पर बल दिया गया। साथ ही साथ बालेश्वर सिंह सुदामा देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को महाविद्यालय में अपग्रेड करने के साथ साथ परामेडिकल ,कृषि क्षेत्र जैसे तकनीकी पढ़ाई का कोर्स चलाने पर प्रस्ताव लिया गया। समारोह का व्यवस्थापक अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह, प्रबंधक अनिल कुमार सिंह एवं प्राचार्य रघुनाथ प्रसाद सिंह थे। इस मौके पर पूर्व मुखिया अरुण कुशवाहा, चंद्रभूषण कुशवाहा, पप्पू जी ,सुरेंद्र जी शिक्षक, शंकर प्रसाद ,अरविंद मेहता ,संजय सिंह ,राकेश कुमार, दिनेश सिंह, प्रमोद सिंह, शिवनाथ सिंह, अवध सिंह , पैक्स अध्यक्ष रविकांत कुशवाहा, अनूप लाल सिंह मुखिया बसंतपुर पंचायत, पूर्व विधायक प्रत्याशी उमाशंकर निराला, वशिष्ठ नारायण सिंह, रमेश कुमार ,अशोक कुमार के अलावे जिला अध्यक्ष आर पी रत्नाकर, सचिव पंकज कुशवाहा, पूर्व कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद बनफूल जी ,जिला सदस्य राजीव मेहता ,विनोद कुशवाहा, बिंदेश्वर प्रसाद मंडल शामिल है। समारोह की अध्यक्षता डॉक्टर सुदीप सिंह एवं संचालन शिवनाथ सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.