September 15, 2024

NR INDIA NEWS

News for all

दुर्गावती क्षेत्र के 4500 श्रमिक बंधुओं ने अपना निबंधन कराया।

1 min read

दुर्गावती क्षेत्र के 4500 श्रमिक बंधुओं ने अपना निबंधन कराया।

विधानसभा क्षेत्र के नव भारत इंटरमीडिएट कॉलेज, देवहलिया में बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा आयोजित मनरेगा श्रमिकों के लिए विशेष कैंप और निबंधन कार्यक्रम में माननीय मंत्री श्री संतोष कुमार सिंह जी, श्रम संसाधन विभाग बिहार सरकार, की गरिमामयी उपस्थिति में शामिल हुआ।

•इस शिविर में रामगढ़, नुआंव, व दुर्गावती क्षेत्र के 4500 श्रमिक बंधुओं ने अपना निबंधन कराया। पिछले वर्ष निबंधित श्रमिक बंधुओं की बच्चियों की शादी के लिए सम्बद्ध परिवारों को 50 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि दी गई। इसके अलावा 50 से अधिक श्रमिकों को साइकिल, मैट्रिक की परीक्षा में उत्तीर्ण निबंधित श्रमिक बंधुओं के बच्चों को 5-5 हजार रूपए का चेक तथा इंटरमीडिएट में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र को 15,000 का चेक वितरित किया गया।

•ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य क्षेत्र के श्रमिक बंधुओं तक उनके लिए बनी सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है तथा सामाजिक व आर्थिक न्याय की स्थापना करना है! आने वाले समय में ऐसे शिविर नियमित अंतराल पर लगाए जायेंगे।
हमारा उद्देश्य श्रमिकों को सशक्त बनाना और उन्हें उनके अधिकारों और योजनाओं का पूर्ण लाभ दिलाना है।

•यह आयोजन श्रमिकों के कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हम सभी को साथ लेकर, श्रमिकों के उज्जवल भविष्य की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

•इस कार्यक्रम में में श्री मनोज जायसवाल जी भाजपा जिलाध्यक्ष, श्री गजेंद्र गुप्ता जी जिलाध्यक्ष लोजपा(R), माननीय विधायक भभुआ, श्री भरत बिंद जी, माननीय विधायक मोहनियां, श्रीमती संगीता कुमारी जी, श्री संतोष राम जी प्रखंड प्रमुख रामगढ़, श्री रिपु सूदन मिश्रा जी सहायक श्रमायुक्त, श्री संजय कुमार जी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, श्री चंदन कुमार जी श्रम अधीक्षक कैमूर, श्री आंनद कुमार जी मंडल अध्यक्ष रामगढ़, श्री संतोष सिंह जी पूर्व महामंत्री भाजपा, श्री बाबूलाल यादव जी मुखिया देवहलिया पंचायत, श्री हर्षवर्धन तिवारी जी मुखिया अकोढ़ी पंचायत, श्री गजानंद यादव जी मुखिया छाँव पंचायत, श्री गुड्डू यादव जी मुखिया सिझुआ पंचायत, श्री विजय राम जी मुखिया अकोढ़ी मेला पंचायत, श्री मनोज़ साह जी मुखिया ख़ामिदौरा पंचायत, श्री द्वारिका प्रसाद मुखिया भरखर पंचायत, श्री विश्वामित्र यादव जी दुमदुमा पंचायत, परमहंस सिंह मुखिया भिटी पंचायत, राजेश प्रजापति जी मुखिया दंडवास पंचायत, श्री चंद्र प्रकाश आर्य जी, सभी प्रखंड के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, सभी प्रखंड के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, एवं हज़ारो की संख्या में निबंधन कर्ता गण उपस्थित हुए राहुल कुमार को रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.