September 15, 2024

NR INDIA NEWS

News for all

हिंदी विषय पर व्याख्यान देने वाली दो दर्जन से अधिक छात्राएं की गई पुरस्कृत

हिंदी विषय पर व्याख्यान देने वाली दो दर्जन से अधिक छात्राएं की गई पुरस्कृत
हिंदी भाषा को पग पग पर उतरने का लोगों ने लिया संकल्प
महुआ। रेणु सिंह
स्थानीय अक्षयवट राय कॉलेज पर शनिवार को हिंदी दिवस समारोह को संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने हर पग पग पर हिंदी को सम्मान करने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर यहां हिंदी विषय पर व्याख्यान देने वाली दो दर्जन से अधिक छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।
यहां आधुनिक भारत के निर्माण में हिंदी की भूमिका विषय पर अतिथियों ने अपने व्याख्यान दिए। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे एलएन कॉलेज भगवानपुर की प्रचार्या प्रो डॉ सुनीता गुप्ता, हिंदी के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो डॉ रणवीर राजन ने हिंदी को हर पग पर सम्मान कर इसे अपनाने को कहा। इस मौके पर उन्होंने इस दिवस को हिंदी अपनाओ संकल्प दिवस के रूप में मनाने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि हिंदी अपने आप में समृद्ध और सम्मान देने वाली भाषा है। मौके पर उपस्थित ललित कुमार घोष ने हिंदी को सम्मान करने और विभिन्न जगहों पर इसे इस्तेमाल करने की नसीहत दी। कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रो पहवारी लाल यादव की अध्यक्षता और हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो डॉ राज किशोर ठाकुर के संचालन में समारोह को पूर्व प्राचार्य वीरेंद्र किशोर सिंह के अलावा प्रो बीरेंद्र प्रसाद राय, प्रो भरत प्रसाद, प्रो चंदेश्वर राय, सुरेश ठाकुर, प्रो अशोक कुमार, प्रो अमिताभ, प्रो डॉ प्रेम प्रकाश राय, प्रो डॉ संजय गुप्ता, प्रो डॉ मीना कुमारी, प्रो रामनंदन राय, प्रो अनिता कुमारी, वीरेंद्र प्रसाद सिंह आदि ने भी अपने विचार रखें। हिंदी से ऑनर्स कुमारी माल्या, सिमरन सिंह, लक्ष्मी कुमारी, साक्षी सिंह, नास्का निहार फातिमा, ब्यूटी कुमारी, जुली कुमारी, मधु कुमारी, कुमारी कल्पना, राधिका आदि को हिंदी व्याख्यान, सरस्वती वंदना व स्वागत गान के लिए पुरस्कृत किया गया। धन्यवाद ज्ञापन प्रभारी प्राचार्य ने किया। उधर एनएन कॉलेज सिंघाड़ा, सेंट जॉन्स एकेडमी मानपुरा, संत जोसेफ स्कूल सिंघाड़ा आदि पर भी हिंदी दिवस समारोह मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.