September 11, 2024

NR INDIA NEWS

News for all

विधि विधान के साथ पूजा करने और आकर्षक पंडाल बनाने का लिया निर्णय

विधि विधान के साथ पूजा करने और आकर्षक पंडाल बनाने का लिया निर्णय
महुआ। रेणु सिंह
यहां बाजार के पातेपुर रोड में दुर्गा पूजा तैयारी को लेकर निवर्तमान समिति सदस्यों की बैठक हुई। इस बैठक में नई कमेटी का गठन किया गया। वहीं हर साल की तरह इस साल भी मां दुर्गा की पूजा धूमधाम से मनाने और भव्य पंडाल बनाने का निर्णय लिया गया।
संजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता और नवीन कुमार के संचालन में सोमवार की देर शाम चली बैठक को संबोधित करते हुए लोगों ने कहा कि यहां बाजार के पातेपुर रोड में मां दुर्गा की पूजा विधि विधान के साथ होती आ रही है। इस बार भी यह पूजा भव्य तरीके से होगा। यहां आकर्षक पंडाल बनाकर माता की मूर्ति स्थापित की जाएगी। इस मौके पर पूजा संचालक को लेकर नई कमेटी का गठन किया गया। मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया गया कि पूजा संचालन को लेकर अमर कुमार सिंह को अध्यक्ष, रवि, राजू, शंभू व विजय कुमार को उपाध्यक्ष, नवीन कुमार कोषाध्यक्ष, कुणाल जायसवाल सचिव, विक्की कानू, उपसचिव चुने गए हैं। वहीं कार्यकारिणी सदस्यों में बिरजू कुमार, चंदन कुमार, सुबोध पासवान, लालबाबू सिंह, संजय सिंह, सुभाष कुमार, पंकज कुमार, पिंटू सिंह, आशीष कुमार आदि को रखा गया है। बताया गया कि इस बार पूजा और पंडाल में विशेष किया जाएगा। यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ख्याल में रखते हुए हर संभव व्यवस्था की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.