August 28, 2024

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ के दो विभिन्न गांवों में दो घरों में भीषण चोरी घर में घुसकर ताला काट पेटी बक्सा से नगदी और गहने ले गए चोर

महुआ के दो विभिन्न गांवों में दो घरों में भीषण चोरी
घर में घुसकर ताला काट पेटी बक्सा से नगदी और गहने ले गए चोर
महुआ। रेणु सिंह
स्थानीय थाने के दो विभिन्न गांवों से चोरों ने दो घरों में भीषण चोरी की घटना का अंजाम दिया। चोर घर में घुसकर ताला काट पेटी बक्से से नगदी और गहने ले उड़े। मेहनत मजदूरी की कमाई के खरीदे गहने और समिति से कर्ज के रूप में उठाकर लाए रुपए की चोरी हो जाने से गरीब मेहनतशील परिवार में कोहराम मचा है।
घटना सोमवार की रात महुआ थाने के कन्हौली विशनपरसी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 02 में मानपुरा टोला सखौना और कन्हौली सैदपुर में हुई। मंगलवार की सुबह जब घर के लोग जगे तो कटा ताला और टूटे पेटी बक्सा को देख सन्न रह गए। मानपुरा सखौना में देवेंद्र राय के घर में छत से उतरकर चोर घर में चले आए और दो घरों का ताला काट कर उसमें रखे पेटी बक्से को तोड़कर 10 हजार नगदी और करीब ढाई लाख से अधिक के गहने चोरी कर ले गए। देवेंद्र राय घर पर नहीं थे। उनकी पत्नी रीना देवी सुबह में जगी तो टूटा ताला और टूटा बक्सा देख सन्न रह गई। रीना देवी ने बताया कि चोर उनके घर में लगे सारे बल्बों को खोलकर रख दिया ताकि अंधेरा मैं किसी को पता नहीं चले। उधर कन्हौली सैदपुर में मो तस्लीम के घर में पीछे से ग्रिल का ताला काट कर चोर घुस गए। कमरे से बक्से पेटी बाहर ले जाकर उसे तोड़ा। मोहम्मद तस्लीम की पत्नी मोमिना खातून और पुत्री गुलनाज की लगभग डेढ़ लाख के गहने निकाल लिए। वही दो दिन पूर्व बंधन बैंक से निकालकर कर्ज मे लाए 70 हजार के अलावा सब्जी बेचकर रखे 15 हजार नगदी भी ले गए। लोगों ने बताया कि तस्लीम कुछ दिन पूर्व ही पुत्री गुलनाज की शादी की थी। शादी के दौरान कर्ज में लिए पैसे महाजन को देने के लिए वह समिति से 70 हजार निकाल कर लाए थे। गरीब तस्लीम हाट बाजार में सब्जी बेचने का काम करते हैं। बिक्री के 15 हजार भी थे। सूचना पर पंचायत के पूर्व मुखिया मनोज दास भी पहुंचे। उन्होंने सूचना देकर पुलिस को बुलाया और घटना के बारे में जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.