August 26, 2024

NR INDIA NEWS

News for all

क़ृषि प्रधान हमारे देश में पशुधन का बहुत महत्व है:पुर्व सांसद चौधरी महबूब अली कैसर

1 min read

क़ृषि प्रधान हमारे देश में पशुधन का बहुत महत्व है:पुर्व सांसद चौधरी महबूब अली कैसर

 

बिहार विधानसभा की अल्पसंख्यक कल्याण समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आहुत होने के कारण अपने विधानसभा क्षेत्र सिमरी बख्तियारपुर अंतर्गत,पहाड़पुर  पंचायत स्थित विवेक इंटरप्राइजेज द्वारा बासु पशु आहार उत्पादन केंद्र के उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं हो सका और मेरी अनुपस्थिति में हमारी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के पुर्व सांसद चौधरी महबूब अली कैसर साहब के कर कमलों द्वारा सैकड़ों कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं क्षेत्र के लोगों की उपस्थिति में उद्घाटन किया गया। क़ृषि प्रधान हमारे देश में पशुधन का बहुत महत्व है एवं अन्नदाता किसानों के मवेशियों को आहार उपलब्ध कराने में ऐसे केंद्र अहम् भुमिका अदा करते हैं अतः मैं अपनी शुभकामनाएं देता हूं। सिमरी बख्तियारपुर के सम्यक विकास के साथ ही साथ क्षेत्र के गरीब, दलित, शोषित एवं बीमार लोगों की हरसंभव मदद हेतु निरंतर प्रयासरत हुं। इसी क्रम में बीते बृहस्पतिवार देर शाम पटना स्थित रेनबो अस्पताल जाकर सरोजा पंचायत के इलाजरत समिति सदस्य श्री इस्लाम साहब जो एक दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए थे, से जाकर मिला एवं चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। तत्पश्चात अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) जाकर खगड़िया जिले के ननकु मंडल टोला, दुर्गापुर निवासी पार्टी कार्यकर्ता श्री दीवाना ठाकुर जी से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.