August 26, 2024

NR INDIA NEWS

News for all

जन सुराज नारी शक्ति विराट प्रदर्शन में वैशाली की हजारों महिलाओं ने भाग लिया।

जन सुराज नारी शक्ति विराट प्रदर्शन में वैशाली की हजारों महिलाओं ने भाग लिया।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार
पटना ! पदयात्रा के महानायक जन सुराज प्रणेता प्रशांत किशोर के नेतृत्व में पटना के बापू सभागार में आयोजित नारी शक्ति विराट प्रदर्शन देखने को मिला। इस विराट प्रदर्शन में वैशाली जिले की महिला अध्यक्ष सह शीतल भकुरहर पंचायत के मुखिया अलका सिंह के नेतृत्व हजारों महिलाओं ने भाग लिया। इस प्रदर्शन में स्वेता पांडे अनुमंडल अध्यक्ष वरीय अधिवक्ता हाजीपुर, प्रतिभा कुमारी सर्वोच्य न्यायालय दिल्ली, संजू देवी पूर्व जिला परिषद पातेपुर सदस्य, मंजू रविदास पूर्व जिला प्रत्याशी लालगंज वैशाली, रूबी कुमारी जिला सदस्य गोरौल प्रखंड, महुआ से पिंकी विप्लवि सहित हजारों महिलाओ ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना विशेष योगदान दिया है। साथ ही बड़ी संख्या में पहुंचे महिलाओ ने नए बिहार की कल्पना करते हुए जनसूराज परिवार का सदस्य बनने के लिए अपनी इच्छा जाहिर की। पार्टी के नेतृत्व में सभी जिले से पहुंचे जनसुराज के सदस्य इस कार्यक्रम का हिस्सा बने। महिलाओं ने कार्यक्रम को सफल बना जन सुराज परिवार को गौरवान्वित महसूस कराने का कार्य किया है। जन सुराज के सभी प्रकोष्ठो ने महिलाओं का अभिवादन करते हुए बड़ी संख्या में उपस्थित होने के लिए बधाई दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.