August 25, 2024

NR INDIA NEWS

News for all

फुटबॉल खिलाड़ियों का मॉडल केंद्र होगा कन्हौली खेल मैदान।

फुटबॉल खिलाड़ियों का मॉडल केंद्र होगा कन्हौली खेल मैदान।

इंडिया खेलो फुटबॉल एवं स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में वैशाली जिले के कन्हौली खेल मैदान में अंडर 17 एवं अंडर 14 बालक एवं बालिका ट्रायल का आयोजन रविवार को किया गया। उक्त आशय की जानकारी देते हैं स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव सुधीर कुमार शुक्ला ने बताया कि इंडिया खेलो फुटबॉल के तत्वावधान में ट्रायल का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन जिला फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश प्रकाश सिंह एवं संस्था के सचिव सुधीर कुमार शुक्ला ने संयुक्त रूप से किया। जिसमें 100 से अधिक लड़के लड़कियों ने भारत के विभिन्न हिस्सों सेभाग लिया। ट्रायल के आधार पर 10 लड़के लड़कियों का चयन किया गया। ट्रायल का संचालन जिला फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश प्रकाश सिंह, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं गोल्ड मेडलिस्ट अंशा सिंह, राष्ट्रीय खिलाड़ी रजनी अलंकार एवं बिहार झारखंड के कोच राजेश कुमार सिंह, सुदीप्तो मजूमदार, कृष्णा कुमार के द्वारा किया गया। मालूम हो कि इंडिया खेलो फुटबॉल के द्वारा बिहार के वैशाली जिले के कन्हौली स्थित केंद्र को सेंटर आफ एक्सीलेंस के रूप में बनाने की घोषणा की गई है। जिसकी आगे की कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में राज्य एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी को इंडिया खेलों फुटबॉल के द्वारा स्काउटिंग की ट्रेनिंग दी जा रही है तथा सर्टिफिकेशन कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.