July 27, 2024

NR INDIA NEWS

News for all

महनार विधायक बिना सिंह ने मृतक के स्वजन से मिल बढ़ाया ढांढस,

महनार विधायक बिना सिंह ने मृतक के स्वजन से मिल बढ़ाया ढांढस,

जंदाहा,27/07/2024,

जंदाहा प्रखंड के महिसौर थाना क्षेत्र के चांदसराय पंचायत में जंदाहा–समस्तीपुर एनएच 322 पर सड़क हादसे में लगातार दो व्यक्ति की मौत की सूचना पर महनार विधायक बिना सिंह मिले। मृतक के स्वजनों से मिलकर वे ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने घटना के संबंध में जानकारी लिए एवं जल्द ही सभी सरकारी लाभ दिलाने का आश्वासन दिया।

मालूम हो कि बीते दिनों चांदसराय पंचायत निवासी स्व.रूपलाल शर्मा के पुत्र रामनाथ शर्मा एवं स्व.रामचंद्र सिंह के पुत्र वकील सिंह का सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।

इस दौरान मुखिया विपिन बिहारी राय,राजद के प्रखंड अध्यक्ष राजेश ठाकुर,अखिलेश शर्मा,अशोक सिंह सोना,उत्तम कुमार ठाकुर, पंचायत अध्यक्ष शिवनाथ राय,आनंद कुमार चौधरी,शत्रुघ्न राय,बबलू सिंह आदि सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.