July 27, 2024

NR INDIA NEWS

News for all

मृत बच्ची के परिजन से मिलकर लोजपा रा कार्यकर्ताओं ने बंधाया ढाढस

मृत बच्ची के परिजन से मिलकर लोजपा रा कार्यकर्ताओं ने बंधाया ढाढस
महुआ। रेणु सिंह
प्रखंड की फुलवरिया पंचायत अंतर्गत कढ़निया वार्ड नम्बर 01 में लोजपा रा कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर मृत बच्ची के परिजनों को ढांढस बंधाया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देश पर पूर्व सांसद प्रतिनिधि अवधेश सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की टोली पहुंची।
गांव के प्रमोद पासवान की 9 वर्षीय पुत्री आंचल की मौत 23 जुलाई को कढ़निया में ही महुआ मंगरू चौक से पहाड़पुर इमादपुर सड़क पर बोलेरो से कुचलकर हो गई थी। वह अपनी बुआ को गाड़ी पकड़ाने के लिए सड़क किनारे खड़ी थी। इस बीच हादसा हुआ था। चिराग पासवान के निर्देश पर 5 सदस्यीय शिष्ट मंडल में शामिल पूर्व सांसद प्रतिनिधि अवधेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रदेश महासचिव राजकुमार पासवान, छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष श्रीकांत कुमार पासवान, राकेश पासवान, धर्मवीर यादव, राजू यादव आदि ने परिजनों से मिलकर उन्हें दुख की घड़ी में धैर्य और साहस रखने को कहा। उन्होंने पदाधिकारी से आपदा के तहत मिलने वाली राशि,‌ प्रधानमन्त्री आवास देने की मांग की। टीम के सदस्यों ने शुक्रवार को हिंदुस्तान को बताया कि मृतक परिवार काफी गरीब है। मृत बच्ची के पिताजी मजदूरी कर किसी तरह घर परिवार को चलाते हैं। उनके साथ यह दुखद हादसा हुआ है। उन्होंने यह भी बताया की हादसे से चिराग पासवान मर्माहत हुए हैं। सड़क पर बेलगाम गाड़ियों के कारण घटनाएं होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.