July 23, 2024

NR INDIA NEWS

News for all

वैशाली जिले के कन्हौली खेल मैदान में ट्रायल का आयोजन 22 एवं 23 जुलाई को कराया गया।

नेशनल फुटबॉल ट्रायल अंडर 14 गर्ल्स में बिहार के मुंगेर , जमुई, कैमूर, समस्तीपुर, बेगूसराय, छपरा, सिवान, पूर्वी चंपारण , पश्चिमी चंपारण समेत बिहार के विभिन्न जिलों से ट्रायल हेतु लड़कियों ने भाग लिया। उम्र सीमा को ध्यान में रखते हुए कुल 75 लड़कियों का प्रवेश ट्रायल हेतु कराया गया । जिसमें से 40 लड़कियों को शॉर्टलिस्ट किया गया । जिनका 21 दिन का आवासीय प्रशिक्षण कराया जाएगा। तत्पश्चात प्रशिक्षण के उपरांत 22 लड़कियों का चयन बिहार टीम के लिए किया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए बिहार फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव एस इम्तियाज हुसैन ने बताया की बिहार फुटबॉल एसोसिएशन के निर्देशानुसार स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के द्वारा बिहार के वैशाली जिले के कन्हौली खेल मैदान में ट्रायल का आयोजन 22 एवं 23 जुलाई को कराया गया। ट्रायल में विभिन्न जिलों के पदाधिकारी एवं बिहार फुटबॉल एसोसिएशन के चयनकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत किया गया। ट्रायल के दौरान जिला फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष, राकेश प्रकाश सिंह , सचिव, रविंद्र सिंह, संस्था के सचिव सुधीर कुमार शुक्ला , अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अंसा सिंह , राष्ट्रीय खिलाड़ी रजनी अलंकार, कोच राजेश कुमार सिंह समेत फुटबॉल से जुड़े विभिन्न जिलों के पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आयोजन कमेटी के बृजेंद्र कुमार सिंह पप्पू, प्रोफेसर वेद प्रकाश पटेल, सारिका कुमारी, नवल सिंह, रोशन सिंह, राहुल कुमार, मनोज गुप्ता, निशि कुमारी, मनोज पटेल, गुड्डू शुक्ला, रवि चौधरी, कन्हाई कुमार झा, गोलू कुमार, मुन्ना सिंह ने अपने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.