July 5, 2024

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ के संत कबीर उच्चत्तर विद्यालय नीलकंठपुर में चल रहा समर कैंप

1 min read

महुआ के संत कबीर उच्चत्तर विद्यालय नीलकंठपुर में चल रहा समर कैंप
महुआ। रेणु सिंह
समर कैंप में गुरुवार को यहां संत कबीर उच्चतर विद्यालय नीलकंठपुर के छात्र-छात्राओं को कचरा प्रबंधन के गुर सिखाया गया। उन्हें कचरा के रखरखाव से संबंधित विभिन्न जानकारियां दी गई। सुखा और गीला कचरा के बारे में विशेष तौर से बताया गया।
शिक्षा विभाग के आदेश पर चलाए जा रहे हैं यहां समर कैंप में छात्र-छात्राएं विभिन्न जानकारियां हासिल कर रही हैं। बीते 01 जुलाई से चल रहे समर कैंप के चौथे दिन यहां छात्र-छात्राओं ने कचरा प्रबंधन पर एक-एक जानकारियां हासिल की। साफ सफाई के लिए कचरा प्रबंधन को महत्वपूर्ण बताया गया। यहां पर कचरा कम फैलाएं पर गतिविधि कर दिखाया गया। गतिविधि में दिखाया गया कि कचरा कम कैसे हो सकता है। छात्र-छात्राओं को यहां प्रभारी प्रधानाध्यापक अजीत कुमार पप्पू के द्वारा हर एक-एक बिंदु पर जानकारी दी गई। गीला कचरा और सूखा कचरा का अलग-अलग कैसे प्रबंधन करें। यह भी बताया गया कि कचरा से प्लास्टिक, लोहे आदि की छटाई कर उसका कहां अपशिष्ट करें। कचरे से बनने वाली जैविक खाद पर भी जानकारी दी गई। इधर समर कैंप को लेकर छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। उन्हें इस समर कैंप में नई-नई जानकारियां लेने के लिए उत्साह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.