Uncategorized

ईद मिलादुन्नबी के मौके पर 26 अगस्त को निकलेगा जलूसे मुहम्मदी

शेयर करें:

ईद मिलादुन्नबी के मौके पर 26 अगस्त को निकलेगा जलूसे मुहम्मदी हर मोहल्ले के लोगों से अपील है कि जुलूस में डीजे साउंड का इस्तेमाल न करें – अंजुमन कारवांने मिल्लत कलफेयर ट्रस्ट*रेयाज ख़ान क़ादरी साहब

रबी अल-अव्वल शरीफ़ का मुबारक महीना शुरू हो चुका है इसी महीने की 12 तारीख़ को मुसलमानो के आखिरी पैगंबर हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर, पूरे देश में लोग खुशी मनाते हैं और जुलूसे मुहम्मदी निकाला जाता है दरभंगा में भी यह जुलूस काफी सालों से किलाघाट से कुछ लोगों ने निकाल कर इस की शुरुआत की थी तब से ये रवायत आज तक कायम है पहले इस जुलूस में कम लोग शामिल होते थे लेकिन अंजुमन कारवाने मिल्लत के मेंबरों की मेहनत और हर मोहल्ले के लोगों के जज्बे और अक़ीदत की वजह से अब काफी तादाद में लोग जुलूस में शामिल होते हैं इस बार यह जुलूस 16 सितंबर को निकलेगा। इस संबंध में अंजुमन कारवांने मिल्लत वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से जुलूस की तैयारी को लेकर मोहल्ला फैजुल्लाहखा में रियाज खान कादरी की अध्यक्षता में ट्रस्ट के मेंबरों की एक मीटिंग रखी गई इस मीटिंग में डॉक्टर सरफराज सिद्दीकी हाफिज डॉ. कामरान अहमद खान इंजीनियर गनी हैदर खान सेक्रेटरी एजाज वारिश नायब सदर रजाउल्लाह अंसारी नायब सदर गुलाब अंसारी(उपसचिव ) सरपरस्त एडवोकेट इरफान अहमद पैदल सरपरस्त मौलाना तकी अहमद खान नियाज आलम शाहिद खान इरशाद खान डॉ अहमद रहमानी मंजरुल इस्लाम सोनू शौकत अंसारी मौलाना अमन नवाज खान एजाज वारिश नायब सदर दिलशाद अनवर आदि ने स्थानीय जुलूस निकालने वाले सभी लोगों से विशेष अनुरोध किया है कि हम इस पैगम्बर के अनुयायी जिन्होंने हमें नैतिकता का अमन का संदेश दिया और सभ्यता में रहना सिखाया, इसलिए हम हम सब मुसलमान नबी की सच्ची मोहब्बत में अदब एहतेराम के साथ इस्लामी झंडा और इस्लामी पोशाक पहनकर दरूद शरीफ पढ़ते हुए जुलूस में शामिल हों। जुलूस में डीजे डीजे साउंड और म्यूजिक वाली नात शरीफ बिल्कुल ना बजायें यह अदब के खिलाफ है किसी समुदाय के खिलाफ कोई गलत नारा ना लगाऐं इस मौके पर अपने मोहल्ले सड़कों गलियों और मस्जिदों को सजायें भूखे को खाना खिलाए सदका खैरात करें दरभंगा शहर के ज्यादातर ओलमा और अमन पसंद लोगों को हमेशा इस बात से आपत्ति होती है कि जुलूस में हुड़दंगी नहीं होना चाहिए डीजे साउंड नहीं बजना चाहिए डीजे साउंड सख्ती से बंद होना चाहिए. रियाज खान कादरी, अध्यक्ष अंजुमन कारवान मिल्लत वेलफेयर ट्रस्ट ने तमाम ओलमा से गुजारिश किया है कि वह हर जलसे मिलाद शरीफ की महफिलों में और मस्जिदों में ऐलान कर कर लोगों को समझाएं के अदब से जुलूस निकालें दरभंगा में जो तंजीम जुलूस के लिए कई दिनों से मुसलसल मेहनत करती है या ओलमा जो लोगों को समझाते हैं तमाम मोहल्ले वालों को चाहिए कि उनकी बातों को माने और जिस बात से मना करें उसको ना करें उन्हें अपना रहबर सरपरस्त मानकर जुलूस निकाले अंजुमन कारवाने मिल्लत की जानिब से कई सालों से सड़कों पर झंडा लगाए जाते हैं बैनर पोस्टर लगाए जाते हैं इस इश्तकबालिया गेट लगाए जाते हैं और मोहल्ले मोहल्ले जाकर तंजीम के मेंबरों लोगों को समझाते भी हैं 26 अगस्त को जुलूस सुबह 7 बजे किलाघाट से शुरू होकर उर्दू नीम चौक करमगंज दुमदुमा दारू भट्टी चौक नाका नंबर 6 रहमगंज होते हुए खान चौक पहुंचेगी जहां पहले से कहीं मोहल्ले के जुलूस इकट्ठे होते हैं फिर वहां से यह जलूस किलाघाट के जुलूस के साथ मिलकर मौलागंज खानकाह चौक मिर्जापुर दरभंगा टावर मशरफ बाजार होते हुए किलाघाट समापन हो जाएगा जुलूस में दरभंगा जिला प्रशासन का भी बहुत बड़ा सहयोग रहता है

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें