October 21, 2024

NR INDIA NEWS

News for all

शिक्षक के घर से दिनदहाड़े चोरों ने की 12 लाख से अधिक की चोरी

शिक्षक के घर से दिनदहाड़े चोरों ने की 12 लाख से अधिक की चोरी
महुआ नगर परिषद वार्ड संख्या 22 की घटना, महुआ में दिनदहाड़े चोरी की बढी घटना से लोगों में भय का माहौल
महुआ। रेणु सिंह
शिक्षक के बंद घर से चोरों ने दिनदहाड़े 12 लाख से अधिक की चोरी कर ली। घटना बीते शनिवार की शाम लगभग 4 बजे के आसपास महुआ नगर परिषद के वार्ड संख्या 22 में घटी। घटना की सूचना पीड़ित शिक्षक द्वारा थाने को दी गई है।
चोरी नगर परिषद के उक्त वार्ड निवासी शिक्षक कुमार रंजीत शाह के बंद घर में हुई। रविवार को मिली जानकारी के अनुसार रंजीत शाह में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। वह नगर परिषद के उक्त वार्ड में घर पर अकेले थे। वह शनिवार की सुबह घर में ताला बंद कर स्कूल निकल गए थे। जब शाम में वह 5:30 बजे स्कूल से घर पहुंचे तो घर के ताले काटे थे और सामान बिखरा था। यह सब देखकर वह सन्न रह गए। पीड़ित ने बताया कि चोर उनके कमरे के अलावा किचन का भी ताला काट कर फेंक दिया। कमरे से 10 लाख से अधिक के गहने और 2 लाख नगदी ले गए। शिक्षक ने बताया कि चोरों ने घर में दिनदहाड़े चोरी कर ली। घर से 12 लाख से भी अधिक चोरी होने से शिक्षक सदमे में हैं। इधर शिक्षक के बंद घर से दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना से लोग सहमे हैं। इधर महुआ नगर परिषद में थाना के नाक तले दिनदहाड़े आधा दर्जन से भी अधिक घरों में चोरी की घटना हो चुकी है। इससे लोगों में भय का माहौल कायम है। वही महुआ आसपास के इलाके में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। पुलिस द्वारा किसी भी चोरी का उद्वेदन नहीं किया गया है। घटना की सूचना पर सभापति नवीन चंद्र भारती, उपसभापति रोमी यादव भी पीड़ित के घर पहुंचे और जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.