September 1, 2024

NR INDIA NEWS

News for all

जमाअत ए इस्लामी हिंद मुजफ्फरपुर महिला प्रकोष्ठ।

1 min read

जमाअत ए इस्लामी हिंद मुजफ्फरपुर महिला प्रकोष्ठ।

मुजफ्फरपुर। जमाअत ए इस्लामी हिंद की महिला प्रकोष्ठ द्वारा आज माड़ीपुर स्थित एक निजी होटल में संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया।

जमाअत ए इस्लामी हिंद की मुजफ्फरपुर प्रकोष्ठ की सचिव जेबा आफताब ने बताया कि हमारी शाखा देश में महिला विरोधी हिंसा, उत्पीड़न, यौन उत्पीड़न, और हत्या के बढ़ते मामलों पर गहरी चिंता व्यक्त करती है। भारतीय समाज में महिलाओं के प्रति गहरी सामाजिक असमानताएं, स्त्री द्वेष पूर्वाग्रह, और भेदभाव की स्थिति ओर भी जटिल बन रहा है। साथ ही नैतिक मूल्यों का भी पतन हो रहा है। हमारा विश्वास है कि महिलाओं के विरुद्ध अत्याचार व्यापक रूप से फैल रहा है। यह हमारे देश की शांति और प्रगति को प्रभावित कर रहा है। इस खतरे का मूल कारण नैतिक मूल्यों का पतन है। समाज में नैतिक मूल्यों की कमी के कारण महिलाओं को वस्तु के रूप में देखना, यौन शोषण और दुर्व्यवहार, पॉर्नोग्राफी का व्यापक उपयोग, विवाहेतर संबंध और बेवफाई, शराब और नशीली दवाओं का बढ़ता उपयोग, आत्महत्या, पारिवारिक इकाई का टूटना और अनैतिकता का सामान्य कारण जैसी समस्या पैदा हो रही है। जो समाज के नैतिक ताने-बाने को तेजी से नष्ट कर रही है। इसलिए हमारी संस्था 1 सितंबर से 30 सितंबर 2024 तक विशेष अभियान चला कर जागरूकता कार्यक्रम चलाएगी। इसमें जी आई एच कैडर का निर्माण किया जाएगा। इसमें संस्था की सदस्य नैतिक मूल्यों का पालन करने और उनके कर्तव्यों के प्रति समाज को जागरूक करने का काम करेंगे। और मुस्लिम समाज में कुरान और सुन्नत के माध्यम से इस्लाम का ज्ञान प्राप्त करने और उन्हें जीवन के सभी क्षेत्रों में अपनाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए जागरूक करेगा। यह भारतीय समाज में सामान्य जागरूकता पैदा करने की नैतिक स्वतंत्रता की असल नींव है। क्योंकि वह व्यक्तियों को ऐसे विकल्प चुनने की अनुमति देता है, जो दूसरे का नुकसान पहुंचाये बिना खुशी और समृद्धि लाते हैं और यह हमें अपनी पूरी क्षमता तक पहुंचने में सक्षम बनाता है। हमारा यह अभियान विवाह के बाहर सुख और शांति की खोज के खतरों और मानवीय संबंधों में मार्गदर्शन नियम के रूप में नैतिकता के महत्व के बारे में लोगों को चेतावनी देगा। युवा पीढ़ी को सही रास्ते पर चलने का मार्गदर्शन देगा। संवाददाता सम्मेलन के इस अवसर पर हुमैरा जावेद, आलम आरा, हमीदा हुसैन, साजिद हुसैन, तारिक जमाल,मोहम्मद हैदर आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.