August 31, 2024

NR INDIA NEWS

News for all

सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई कार्यशाला में लिए गए विभिन्न प्रस्ताव

सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई कार्यशाला में लिए गए विभिन्न प्रस्ताव
महुआ के डोगरा स्थित एक निजी विद्यालय पर हुई बैठक, बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को दी गई श्रद्धांजलि
महुआ। रेणु सिंह
सदस्यता अभियान को लेकर महुआ दक्षिणी मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं की कार्यशाला सह बैऊ शुक्रवार को यहां डोगरा चौक स्थित एक निजी विद्यालय पर हुई।

इस कार्यशाला में संगठन की मजबूती के साथ आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। वही संगठन की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान तेज करने को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी भी सौंपी गई।
बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित जिला से प्रभारी के रूप में आए चंदेश्वर भारती ने कार्यकर्ताओं को कार्यशाला की रूपरेखा पर चर्चा की। यह दौरान उन्होंने पार्टी के क्रियाकलापों को भी कार्यकर्ताओं में अवगत कराया। उन्होंने पार्टी द्वारा होने वाली आगामी कार्यक्रम के बारे में भी बताया उन्होंने पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को हर संभव कार्य करने पर बल दिया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता दक्षिणी मंडल के अध्यक्ष अरुण चौरसिया तथा संचालन महुआ नगर प्रभारी सह जिला संयोजक मिथुन चक्रवर्ती ने करते हुए पार्टी द्वारा किए जा रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों को जनता के बीच ले जाने को कहा। मौके पर उपस्थित दक्षिणी मंडल के प्रभारी शिवचंद्र राय के अलावा चंद्रिका झा, मनीष कुमार, रंजीत यादव, कृष्ण मोहन झा, कुमोद सिंह, विवेकानंद भारती, जितेंद्र झा, राहुल कुमार आदि ने भी अपने विचार रखें। बैठक में कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जयकारे लगाते हुए पार्टी हित के लिए हर संभव कार्य करने की शपथ ली। पार्टी के अमर कुशवाहा द्वारा धन्यवाद विज्ञापन के साथ कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कार्यशाला की समापन की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.