July 28, 2024

NR INDIA NEWS

News for all

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया जा रहा है

 

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया जा रहा है

बिदुपुर। राघोपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विदुपुर प्रखण्ड में भाजपा बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा हरेश कुमार सिंह द्वारा भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया जा रहा है एवं लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की जा रही है। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर सैदपुर गणेश पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में लोगों के बीच औषधीय गुणों से भरपूर आंवला एवं बेल का तीस पौधा रोपण कराते हुए भाजपा बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा हरेश कुमार सिंह ने कहा कि विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस मनाने का प्रमुख उद्देश्य पृथ्वी के प्राकृतिक वातावरण से विलुप्त हुए जीव ,जंतु तथा पेड़ पौधों का संरक्षण करना है। इस अवसर पर भाजपा शक्ति केन्द्र प्रमुख एवं बुथ अध्यक्षों के साथ भाजपा के प्रमोद पासवान,मेघन महतो, बिरजू दास, गुड्डू कुमार,आकाश कुमार, रमेश कुमार,सहिन्द्र पासवान,सोनु कुमार, नागेन्द्र ठाकुर,मदन पासवान, नागेन्द्र महतो,सबलाख पासवान,अवलाख पासवान,अनुपम कुमार सहित काफी संख्या में बुथ समिति के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे एवं एक पेड़ मां के नाम अभियान में हिस्सा लेने की अपील लोगों से की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.